छिन्नमस्तिके मंदिर में शीघ्र दर्शन की होगी व्यवस्था

संवाद सूत्र रजरप्पा(रामगढ़) झारखंड के सभी मंदिरों को अब झारखंड राज्य हिदू धार्मिक न्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 08:39 PM (IST)
छिन्नमस्तिके मंदिर में शीघ्र दर्शन की होगी व्यवस्था
छिन्नमस्तिके मंदिर में शीघ्र दर्शन की होगी व्यवस्था

संवाद सूत्र, रजरप्पा(रामगढ़) : झारखंड के सभी मंदिरों को अब झारखंड राज्य हिदू धार्मिक न्यास पर्षद में पंजीयन कराना होगा। राज्य के मंदिरों की संपत्ति के रखरखाव और संचालन में पारदर्शिता के लिए पर्षद की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह बातें झारखंड राज्य हिदू धार्मिक न्यास पर्षद के प्रशासक सह विधि परामर्शी (न्याय) विभाग झारखंड सरकार के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने शनिवार को छिन्नमस्तिके मंदिर न्यास समिति के साथ अनौपचारिक बैठक के दौरान कही। उन्होंने पंडा समाज को भरोसा दिया है कि छिन्नमस्तिके मंदिर में होने वाले भीड़ को नियंत्रण करने के लिए शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सरकार से आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक वेबसाइट बनाने को लेकर उन्होंने आइटी विभाग के सचिव से बातचीत की है, ताकि राज्य के सभी मंदिर और धर्मशालाओं को लिक की जाए। इससे कोई भी श्रद्धालु कहीं से भी मंदिर में दर्शन करने का समय और धर्मशाला की बुकिग ऑनलाइन कर सकेगा। हिदू धार्मिक न्यास पर्षद के प्रशासक पूजा-अर्चना के लिए शनिवार को छिन्नमस्तिके मंदिर आए हुए थे। पूजा अर्चना के बाद प्रशासक ने छिन्नमस्तिके मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय पंडा समाज के साथ बैठक की। बैठक के दौरान न्यास समिति ने स्थानीय पुजारियों के विभिन्न समस्याओं को प्रशासक के समक्ष रखा।

--- सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी तो न्यास समिति धर्मशाला निर्माण के आएगी आगे

बैठक के दौरान यात्रियों के लिए सस्ती धर्मशाला नहीं होने की बात भी सामने आई। इस पर प्रशासक ने कहा कि मंदिर न्यास समिति धर्मशाला का निर्माण कर अपनी आमदनी बढ़ा सकती है। इसके जवाब में न्यास समिति द्वारा बताए गया कि राज्य सरकार यदि उन्हें जमीन उपलब्ध कराती है तो न्यास समिति द्वारा धर्मशाला का निर्माण किया जा सकता है। छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति के सचिव सुभाशीष पंडा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण लगे लोकडाउन के बाद पंडा समाज की स्थिति ठीक नही है। उनके बच्चों के पठन-पाठन ठीक से नहीं हो रही है। इसके जवाब में प्रशासक ने कहा कि इन मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि राज्य के विभिन्न मंदिरों में कार्यरत पुजारियों को मेडिकल सुविधा देने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। इससे पूर्व, पूजा अर्चना कर न्यास समिति के कार्यालय पहुंचने पर समिति के सदस्यों द्वारा झारखंड राज्य हिदू धार्मिक न्यास पर्षद के प्रशासक का चुनरी ओढ़ाकर कर स्वागत किया गया। मौके पर न्यास समिति के अध्यक्ष अशेष पंडा और सचिव शुभाशीष पंडा के अलावा असीम पंडा, अजय पंडा, मथन पंडा, नवीन पंडा, लोकेश पंडा, बृजेश पंडा, पोपेश पंडा, रितेश पंडा, स्वरूप पंडा सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी