छठव्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य, आज उदीयमान को अ‌र्घ्य

संवाद सहयोगी रामगढ़ कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार जिलेभर में चैती छठ महापर्व मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:20 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:20 PM (IST)
छठव्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य, आज उदीयमान को अ‌र्घ्य
छठव्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य, आज उदीयमान को अ‌र्घ्य

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार जिलेभर में चैती छठ महापर्व का उत्साह काफी फीका रहा है। सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए छठव्रतियों ने अपने-अपने घरों में नियमपूर्वक पवित्रता के साथ कृत्रिम घाट बनाकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। वहीं कई छठव्रती छठ घाट यानी की शहर के बिजुलिया तालाब व दामोदर नदी छठ घाट में पहुंचकर पूजन किया और अ‌र्घ्य दिया। छठव्रतियों ने घरों व घाटों में स्नान, ध्यान कर भगवान भास्कर की उपासना घंटों की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पहुंचकर अ‌र्घ्य देकर मंगल जीवन की कामना किया। इस दौरान छठ मईया के गीत सभी छठव्रती गाते हुए चल रही थी। रविवार को प्रथम अ‌र्घ्य यानी की अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को देकर सभी छठव्रती अपने-अपने घरों को लौट आए। पूजन के दौरान सभी मास्क का उपयोग भी किए। सोमवार को अल सुबह चार दिवसीय चैती छठमहा पर्व का उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर नियमपूर्वक समापन किया जाएगा। इधर कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर छठ महापर्व को बहुत सीमित लोग ही कर रहे है। साथ ही सरकारी गाइडलाइन का पालन भी करना आवश्यक समझ लोग इसे पूरा किया। जबकि प्रशासन कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पूरी तरह से सख्त दिखाई दे रहे है। छठ महापर्व को लेकर हर लोग वैसे ज्यादातर छठव्रती घरों में ही अ‌र्घ्य देने की तैयारी कर चुके थे। शाम को उम्मीद से अधिक लोग छठ घाट की ओर जाते दिखाई दिए। इस दौरान शारीरिक दूरी व मास्क का उपयोग भी पूरी तरह से लोग कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी