अरगडा एरिया में रोजगार के सवाल पर बड़े आंदोलन की जरूरत

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड ने गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:40 PM (IST)
अरगडा एरिया में रोजगार के सवाल पर बड़े आंदोलन की जरूरत
अरगडा एरिया में रोजगार के सवाल पर बड़े आंदोलन की जरूरत

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड ने गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में महेश बेदिया का 30वां शहादत दिवस सादगी पूर्वक मनाया। मौके पर केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य मिथिलेश सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष देवचंद महतो व बीसीकेयू नेता धनेश्वर तुरी ने कहा कि महेश बेदिया ने 1991 में रोजगार के सवाल को लेकर शहादत दिया था। परंतु केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के कारण आज भी रोजगार की सवाल मुंह बाए खड़ी है। केंद्र सरकार के इसारे पर लोकल सेल में पेलोडर लोडिग चालू कर मजदूरों का रोजगार छीनने का कार्य किया है। इधर पिछले माह सीसीएल प्रबंधन ने रेलीगढ़ा सेल में कोयला का आफर ही नहीं दिया। सरकार की नीति के कारण सीटीओ के कारण सिरका व गिद्दी कोलियरी बंद है। गिद्दी वाशरी को बंद कर दिया गया है। सरकार डिपार्टमेंट की जगह नीति कंपनी से कार्य कराने पर आमदा है। केंद्री की मोदी सरकार के कार्य काल में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि जनता को साथ लेकर रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है। महेश बेदिया के सपने को साकार करने के लिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यहीं होगी, जब अरगडा क्षेत्र के लोगों को यहीं पर रोजगार मिलेगा। इसके पूर्व मासस के हजारीबाग जिला अध्यक्ष देवचंद महतो ने शहीद स्मारक के समीप झंडोतोलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद शहीद कॉमरेड महेश बेदिया के प्रतिमा पर सर्वप्रथम शहीद की पुत्री मनीषा देवी समेत उनके परिजनों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मिथिलेश सिंह, देवचंद महतो, धनेश्वर तुरी, राजेंद्र गोप, आरडी मांझी, सुंदरलाल बेदिया सहित मासस के अन्य नेताओं ने माल्यर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर लोदो मुंडा, शईद अंसारी, अमृत राणा, कैलाश महतो, तुफानी राम, कार्तिक मांझी, पतिलाल मरांडी, जगदीश महतो, दशरथ करमाली, शत्रुध्न तांती, बेनीराम बेसरा, नंदकिशोर सिंह, गौत्तम बनर्जी, शंभु कुमार, युनूस अंसारी, बहादूर बेदिया, उमेश बेदिया, इसलाम अंसारी, राजकुमार लाल, आजाद, धनंजय सिंह, मो. ऐनाम, ललीत महतो, प्रदीप रवानी, धनु महतो, राजेश गुप्ता, रस्का, सुकरो देवी, मंजू देवी, शिवजी सोरेन, बचिया देवी, बसंती देवी, माला देवी, सुनीता देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी