2 गज की दूरी मास्क जरूरी सरकार के निर्देशों का करे पालन

दो गज की शारीरिक दूरी मास्क जरूरी नारे के साथ गुरुवार को दुलमी प्रखंड ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:51 PM (IST)
2 गज की दूरी मास्क जरूरी सरकार के निर्देशों का करे पालन
2 गज की दूरी मास्क जरूरी सरकार के निर्देशों का करे पालन

संवादसूत्र, दुलमी : दो गज की शारीरिक दूरी मास्क जरूरी नारे के साथ गुरुवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र के इचातु पंचायत से 20सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रदेव साव ने मास्क वितरण का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में मास्क का वितरण किया गया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सभी समर्थको को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने गांव में डोर टू डोर जाकर मास्क वितरण करने को कहा। उन्होंने बताया कि माननीय सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से दुलमी क्षेत्र में मास्क उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में लोग कोरोना जैसी महामारी रोग से त्रस्त है, वही सांसद श्री सिन्हा ने अपने क्षेत्र की जनता के प्रति अति संवेदनशील है। और हर प्रकार की सहायता करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सावधानी से ही कोरोना से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि घर के सभी बूढ़े एवं बुजुर्ग तथा बच्चे को निश्चित रूप से घर में रखे का निर्देश दिया। साथ अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कोरोना के साथ हम लोगों को जीना होगा। इसलिए 2 गज की दूरी मास्क जरूरी के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाएं और सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

chat bot
आपका साथी