इलाज के लिए अब गरीबों को नहीं पड़ेगा भटकना : विष्णु दयाल

पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि आयुष्मान योजना आरंभ हो जाने के बाद अब गरीब लोगों को बीमारी के इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए सुदखोरों से कर्ज लेना पड़ेगा। सांसद रविवार को स्थानीय पुलिस स्टेडियम में आयोजित प्रमंडलडल स्तरीय जागरूकता अभियान शिविर में सहिया प्रशिक्षण-सह उन्मुखिकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। सांसद ने कहा कि इस योजना के लाभुक जिला, राज्य या राज्य से बाहर किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज करा सकते है। सांसद ने ने आज के दिन पुरे देश के लिए एक ऐतिहासिक बताया। कहा कि सूबे की राजधानी रांची से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:04 PM (IST)
इलाज के लिए अब गरीबों को नहीं पड़ेगा भटकना : विष्णु दयाल
इलाज के लिए अब गरीबों को नहीं पड़ेगा भटकना : विष्णु दयाल

मेदिनीनगर : पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि आयुष्मान योजना आरंभ हो जाने के बाद अब गरीब लोगों को बीमारी के इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए सूदखोरों से कर्ज लेना पड़ेगा। सांसद रविवार को स्थानीय पुलिस स्टेडियम में आयोजित प्रमंडलडल स्तरीय जागरूकता अभियान शिविर में सहिया प्रशिक्षण-सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। सांसद ने कहा कि इस योजना के लाभुक जिला, राज्य या राज्य से बाहर किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज करा सकते है। सांसद ने ने आज के दिन पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक बताया। इस योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। यह योजना केंद्र व राज्य प्रायोजित स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके लाभुक परिवार को पांच लाख रूपये का कैश-लेस स्वास्थ्य बीमा लाभ सूचीबद्ध अस्पताल के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि डालटनगंज विधायक आलोक चौरसीया ने कहा की केन्द्र व राज्य सरकार आम नागरिकों तथा महिलाओं के हित में लगातार कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है। प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार झा ने कहा कि पलामू जिले में आयुष्यमान भारत के क्रियान्वयन के लिए नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सूचीबद्ध किया गया है। बाक्स: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: पुलिस स्टेडियम के रविवार को चार एलईडी स्क्रिन के माध्यम से आयुष्मान भारत का रांची में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। बाक्स: सहिया उन्मुखिकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहिया सम्मानित

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: स्थानीय पुलिस स्टेडियम में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान योजना के पांच लाभुकों को गोल्डन कार्ड सौंपा गया। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लगभग 30 आशा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्वास्थ्य केन्द्र, उप केन्द्र में कार्यरत सहिया बड़ी संख्या में उपस्थित थी मुख्य मंच से उपायुक्त के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में शामिल हजारो प्रतिभागियों को सामुहिक रूप से स्वच्छता शपथ दिलाया गया।

chat bot
आपका साथी