गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल : आइसा

अपनो की याद में आइसा ने की यात्रा छतरपुर पाटन व पांकी में सभा आयोजित सरकार पर किया हमला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:43 PM (IST)
गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल : आइसा
गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल : आइसा

अपनो की याद में आइसा ने की यात्रा

छतरपुर, पाटन व पांकी में सभा आयोजित, सरकार पर किया हमला

फोटो: 22 डीजीजे एम 2

कैप्शन: आइसा की यात्रा में शामिल लोग

संवाद सूत्र, छतरपुर (पलामू) : आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की ओर से अपनों की याद में यात्रा दूसरे दिन भी जारी रही। पहला पड़ाव छतरपुर में हुआ। देवगन से होते हुए सरईडीह व जपला मोड़ पर कार्यक्रम किया गया। पाटन और पदमा चौक से होते मनातू व तरहसी, पगार होते हुए पांकी के भर्री गांव में मंगलवार को अंतिम पड़ाव किया गया। आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि पूरा देश बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के बिना त्रस्त है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पंचायत स्तर पर बने सभी उप स्वास्थ्य केंद्र बेकार पड़े हैं। इसमें डाक्टर हैं न बेड है। यह खुलते भी नहीं हैं। यही लचर सुविधा के कारण पलामू की बेटी समृद्धि उत्कर्ष व पूर्व सासंद जोरावर राम की जान चली गई। आइसा जिलाध्यक्ष दिव्या भगत ने कहा कि इस महामारी में शिक्षा पर सीधा प्रहार है। आनलाइन शिक्षा ने नाम पर लूट मची है। आनलाइन शिक्षा की हकीकत गांव में देखा जाए। वहां न तो न तो अच्छी बिजली है और न ही नेटवर्क। आइसा ने मांग की कि हर जिले में 100 वेंटिलेटर, इसीएमओ मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गांव, कस्बो के स्कूल में वैक्सीन उपलब्ध कराते हुए स्कूल खोला जाए। साथ ही तीसरे लहर से पहले पूरे देश को टीकाकृत किया जाए। मौके पर आइसा जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह, छतरपुर माले सचिव कपिलदेव प्रजापति, लाल मोहन प्रजापति, रामराज पासवान, पाटन माले कमिटी के अखिलेश यादव, राजकुमार पासवान, जनेश्वर भुइयां, आइसा के आरती कुमारी, कंचन, विकास, उमेश, गुड्डू, अजय, सूरज, देवेंद्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी