फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव की नैकडीह टोला की घटना आशा के पिता ने दामाद सहित अन्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:34 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:34 PM (IST)
फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज
फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव की नैकडीह टोला की घटना

आशा के पिता ने दामाद सहित अन्य परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

संवाद सूत्र , हैदरनगर (पलामू): हैदरनगर थाना अंतर्गत कुकही गांव के नैकडीह टोला में एक विवाहिता का शव ससुराल में घर से बरामद किया गया। शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका 24 वर्षीय आशा कुमारी नैकडीह गांव निवासी 27 वर्षीय नरेश प्रसाद की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतका आशा कुमारी बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर के वार्ड नंबर 12 निवासी बासूदेव प्रसाद की पुत्री थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही बासुदेव हैदरनगर पहुंचे। यहां थाना में उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें अपने दामाद नरेश प्रसाद समेत 5 लोगों को आरोपित किया है। इसमें मृतका के ससुर रामजतन ताती, सास चंद्रवती देवी, भैसुर रवि प्रसाद व रवि प्रसाद की पत्नी का नाम शामिल है। कहा है कि इन पांचों ने मिलकर उनकी पुत्री को पहले जान मारा। इसके बाद फांसी पर लटका दिया है। पुलिस ने हैदरनगर थाना कांड संख्या 75/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बासुदेव ने दर्ज प्राथमिककी में कहा है कि शादी के चंद महीनों बाद से ससुराल वालों ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट करने लगे थे। उनके दामाद व समधी आदि बार-बार दहेज की मांग कर रहे थे। 15 जून मंगलवार को उनकी पुत्री का 9 बजकर 45 मिनट पर फोन आया तो वह ससुराल वालों से डरी हुई थी। कह रही थी कि ससुराल वाले मुझे जान से मार देंगे। मंगलवार दोपहर 3 बजे कुकही गांव के कई लोगो ने उन्हें फोनकर बताया कि अब उनकी बेटी जिदा नहीं रही।

पक्ष

मृतका के पिता बासुदेव प्रसाद ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना पर अनुसंधान चल रहा है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रंजीत कुमार,थाना प्रभारी,हैदरनगर।

chat bot
आपका साथी