जमीन विवाद में गोलीमार कर एक की हत्या

रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव के रहने वाला था अलीमुद्दीन अंसारी आरोपी फरार पुलिस गिरफ्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:54 PM (IST)
जमीन विवाद में गोलीमार कर एक की हत्या
जमीन विवाद में गोलीमार कर एक की हत्या

रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव के रहने वाला था अलीमुद्दीन अंसारी आरोपी फरार, पुलिस गिरफ्तारी को लेकर कर रही है छापेमारी संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) : रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव में गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर गोली चलने की घटना हुई। इसमें 55 वर्षीय अलीमुद्दीन अंसारी को गोली लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे एंबुलेंस से मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर गोली चलन के घटना का आरोपित अकबर अंसारी फरार है। सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ हीं आरोपी की गिरफ्तारी को ले रेहला पुलिस के द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दोनों का आपसी रिश्ता चाचा भतीजे का है। बताया जाता है कि दोनों परिवार में जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। प्राय: दोनों परिवार को आपस में लड़ते हुए भी देखा जाता था। अन्य सदस्यों के द्वारा इन्हें समझाया भी जाता, लेकिन वर्षों से आ रहे विवाद को सुलझाने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर मृतक अपने घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर खेतों में बैल गाय को चरा रहा था। इसी बीच अकबर अंसारी वहां पहुंचा व अंधाधुन उसके ऊपर तीन गोलियां चला दी। जिसमें घटनास्थल पर नहीं हुआ खून से लथपथ होकर गिर चुका था। वही मौके का फायदा उठाते हुए अकबर अंसारी खेतों के रास्ते हीं भाग गया। लोगों ने बताया कि अलीमुद्दीन अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। लेकिन लोग कुछ समझ पाते इससे पहले मेदिनीनगर स्थित मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही मृतक की बॉडी के साथ रेहला पुलिस अधिकारियों को भी भेजा। जहां पोस्टमार्टम आदि प्रक्रिया पूरी की गई। इधर समाचार लिखे जाने तक आरोपी अकबर अंसारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी