सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली : एसडीपीओ

संवाद सूत्र चैनपुर (पलामू) होली प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है। इसे शांति व सौहार्दपूर्ण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 10:56 PM (IST)
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली : एसडीपीओ
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली : एसडीपीओ

संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू): होली प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है। इसे शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उक्त बातें एसडीपीओ के विजय कुमार ने कही। वे सोमवार की शाम चैनपुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो पुलिस को सूचित करें,तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ रंथु महतो ने कहा कि चैनपुर ने हमेशा से आपसी भाईचारा की मिसाल कायम की है। इसे बनाए रखें। कहा कि कोरोना का प्रकोप कायम है। इसे ध्यान में रखकर ही घर से बाहर निकलें। पुलिस निरीक्षक तुलसीदास मुंडा ने शांति से रंग अबीर खेलने की बात कही। चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी की इच्छा के बगैर उसे रंग नहीं लगाएं। बैठक में धीरज जायसवाल ने विवेकानंद चौक पर होलिका दहन के समय पुलिस चौकसी की मांग की। बैठक में प्रखंड प्रमुख विजय गुप्ता, डा अजय कुमार, आले हसन, निरंजन कमलापुरी, प्रेमचंद तिवारी,मुखिया रामलखन चौधरी, नंदू सिंह,शिव यादव , मोकतली अंसारी,जितेंद्र जायसवाल , दिनेश कमलापुरी ,खुश मोहम्मद, जेपी पासवान,मनोज शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। प्रमंडल के तीनों जिलों में जल सहिया सम्मेलन आयोजित

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) :

प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने जल बचाने की अपील करते हुए कहा कि लोग किसी भी स्तर पर पानी की बर्बादी नहीं होने दें। सोमवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि जल के महत्व को समझते हुए इसका सदुपयोग करने की अपील की है। आम नागरिकों को भी गर्मी के मौसम में जल संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी बचाने के लिए आगे आने का आहावान किया गया है। कहा कि पानी नहीं होने से स्थिति भयावह होगी। हम सभी को आपसी सहयोग से जल बचाने का प्रयास करना होगा। साथ ही वर्षा जल संचयन हेतू अभी से ही कार्य योजना तैयार करनी होगी। ताकि भविष्य में भी पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

वहीं विश्व जल दिवसके अवसर पर सोमवार को प्रधानमंत्री द्वारा कैच द रेन कैंपेन का उद्घाटन के बाद पलामू प्रमंडल के पलामू, लातेहार व गढ़वा जिलों में जल सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जल बचाने व उसके संचयन पर विशेष मंथन किया गया। जल शपथ के माध्यम से सभी ने पानी बचाने की शपथ ली।

जल है तो कल है : बीडीओ

संवाद सूत्र, सतबरवा (पलामू): सतबरवा प्रखंड सभागार में जल जीवन मिशन के तहत सोमवार को जल दिवस मनाया गया। मौके पर सतबरवा बीडीओ राज किशोर प्रसाद ने जल संचय पर चर्चा की। कहा कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए की पानी की बर्बादी नहीं हो। हर व्यक्ति को पानी बचाना चाहिए। मौके पर सभी जल सहिया को पानी जांच करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर प्रखंड समन्वयक आरती पासवान, पंचायती राज पदाधिकारी के साथ सतबरवा जल सहिया प्रीति गुप्ता, प्रतिमा, सपना ,सरिता ,ममता समेत दर्जनों जल सहिया उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी