जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : प्राचार्य

तरहसी : स्थानीय सुखदेव सहाय-मधेश्वर सहाय डिग्री कालेज के पुराने भवन परिसर में पौधरोपण क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Aug 2017 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 27 Aug 2017 06:23 PM (IST)
जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : प्राचार्य
जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : प्राचार्य

तरहसी : स्थानीय सुखदेव सहाय-मधेश्वर सहाय डिग्री कालेज के पुराने भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण प्राचार्य सुरेश प्रसाद समेत कालेज की छात्र-छात्राओं ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सुरेश प्रसाद ने कहा कि जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। पेड़ पौधा से पर्यावरण शुद्ध होता है। कहा कि स्वच्छ पर्यावरण सभी प्राणी के लिए आवश्यक है। इस दौरान आम, नींबू, कटहल, सागवान, कदम समेत अन्य कई प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में कालेज के कार्मिक प्रो.नेयाज अहमद, बसंत सोनी, अमरनाथ गुप्ता, राजलक्ष्मी कुमारी, अर्चना, प्रशांत ¨सह, रामप्रवेश पांडेय, नवीन पांडेय, राहुल रजक, सरजू राम, अनिल समेत कालेज के छात्र छात्रा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी