पलामू में दो माह में 3 हजार अवैध राशन कार्ड सरेंडर

मेदिनीनगर: दो माह के अन्दर 3 हजार अवैध राशन कार्ड सरेंडर किया गया 0

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 04:27 PM (IST)
पलामू में दो माह में 3 हजार अवैध राशन कार्ड सरेंडर
पलामू में दो माह में 3 हजार अवैध राशन कार्ड सरेंडर

मेदिनीनगर : दो माह के भीतर पलामू में तीन हजार अवैध राशन कार्ड सरेंडर किया गया। 8 अयोग्य राशन कार्डधारियों से 3 लाख 36 हजार 820 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। पलामू के उपायुक्त डॉ. शातनु कुमार अग्रहरि ने फर्जी व अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस आलोक में पलामू के जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज ¨सह ने बताया की शीघ्र ही विशेष अभियान चलाकर फर्जी व अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान की जाएगी। अभियान में फर्जी व अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान होने पर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया की पिछले दो माह में जिले में 3 हजार से अधिक अवैध राशन कार्डधारियों ने कार्ड सरेंडर किया। साथ 8 अयोग्य राशन कार्डधारियों से 3 लाख 36 हजार 820 रूपया जुर्माना वसूला किया गया है। तीन अपात्र राशन कार्डधारियों से जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। ये जानकारी पलामू के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी ने दी है।

chat bot
आपका साथी