लुधियाना से श्रमिकों को पलामू लेकर पहुंची धनबाद स्पेशल ट्रेन

पलामू लुधियाना से पलामू प्रमंडल सहित चतरा जिलें के श्रमिकों को लेकर धनबाद स्पेशल ट्रेन रविवार की रात डालनगंज रेलवे स्टेशन स्टेशन पहुंची। यहां पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों सहित चतरा के करीब 743 श्रमिकों को उतारने के बाद ट्रेन धनबाद के लिए रवाना हो गई। स्टेशन परिसर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य केंद्र थर्मल स्क्रीनिग व अन्य जांच के बाद चियांकी स्थित सहायता केंद्र भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:38 PM (IST)
लुधियाना से श्रमिकों को पलामू लेकर पहुंची धनबाद स्पेशल ट्रेन
लुधियाना से श्रमिकों को पलामू लेकर पहुंची धनबाद स्पेशल ट्रेन

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : लुधियाना से पलामू प्रमंडल सहित चतरा जिले के श्रमिकों को लेकर धनबाद स्पेशल ट्रेन रविवार की रात डालनगंज रेलवे स्टेशन स्टेशन पहुंची। यहां पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों सहित चतरा के करीब 743 श्रमिकों को उतारने के बाद ट्रेन धनबाद के लिए रवाना हुई। स्टेशन परिसर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य केंद्र थर्मल स्क्रीनिग व अन्य जांच के बाद चियांकी स्थित सहायता केंद्र भेज दिया गया। पलामू जिला प्रशासन की ओर से सभी उतरने वाले व आगे की यात्रा करने वाले सभी श्रमिकों को फूड पैकेट, मास्क व पानी का बोतल दिया गया। चियांकी स्थित सहायता केंद्र में प्रवासी श्रमिकों ने राज्य व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि वे विगत कई दिनों से ट्रेन की उम्मीद लगाए हुए थे। इससे पहले लुधियाना से झारखंड के लिए कई ट्रेने रवाना भी की गई थी। लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा था। अब वे अपने घर में आकर सुकून महसूस कर रहे हैं। सभी प्रवासी श्रमिकों के हाथ पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाकर उनके घर में ही रहने की सख्त ताकिद दी गई।

chat bot
आपका साथी