विधायक राजेंद्र सिंह की मौत पर लोगों ने जताया शोक

हुसैनाबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेरमो विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर हुसैनाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:37 PM (IST)
विधायक राजेंद्र सिंह की मौत पर लोगों ने जताया शोक
विधायक राजेंद्र सिंह की मौत पर लोगों ने जताया शोक

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर हुसैनाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि राज्य ने एक वरिष्ठ जुझारु गरीबों के मसीहा को खो दिया है। शोक संवदेना व्यक्त करनेवालों में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुश कुमार सिंह उर्फ मंटु सिंह, कांग्रेस के जिला महासचिव धनंजय तिवारी, अवधेश सिंह, गुप्तेश्वर पांडेय, अवध बिहारी सिंह, अर्जुन सिंह, विवेक विशाल बंटी, रामजन्म राम, प्रखंड अध्यक्ष नदीम खान, राकांपा प्रखंड अध्यक्ष जियाउद्दीन खान, युवा अध्यक्ष पवन सिंह, महिपाल प्रसाद, नित्यानंद पाठक, अशोक सिंह समेत कई लोग शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी