संस्कार भारती के संरक्षक बनें डॉ. संजय तिवारी

संवाद सूत्र मेदिनीनगर संस्कार भारती के मेदिनीनगर इकाई का ऑनलाइन बैठक में पुनर्गठन किय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
संस्कार भारती के संरक्षक बनें डॉ. संजय तिवारी
संस्कार भारती के संरक्षक बनें डॉ. संजय तिवारी

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : संस्कार भारती के मेदिनीनगर इकाई का ऑनलाइन बैठक में पुनर्गठन किया गया। इसमें डॉ. संजय तिवारी, डॉ. हरिवंश प्रभात व डॉ. जय कुमार को संरक्षक बनाया गया। पलामू आरएसएस के विभाग कार्यवाह राजीव कुमार सिंह को संगठन का मार्गदशक बनाया गया है। परामर्शदात्री सदस्य के रूप में श्रीधर प्रसाद द्विवेदी, कल्पलता वर्मा व मिर्जा खलील बेग अहमद को शामिल किया गया। संगठन का अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में राजेश बिहारी गोयल, विमल पोद्दार व दीप्ति शरण, मंत्री के रूप में प्रभाकर मिश्र को शामिल किया गया। विवेक कुमार मिश्र, मनीष कुमार, वीरेंद्र कुमार दुबे व प्रभाकर सिन्हा को सह मंत्री, राजीव कुमार को मंत्री संगठन, बिक्की कुमारी मातृशक्ति संयोजिका, प्रवेश कुमार दुबे कोष प्रमुख, अनुज कुमार पाठक साहित्य संयोजिका, नीतू सिंह भू- अलंकरण संयोजक, प्रमिला देवी भू-अलंकरण सह संयोजिका, आकृति मेहता मेहंदी संयोजिका, पूजा कुमारी चित्रकला संयोजिका, साक्षी सिमरन चित्रकला सह संयोजिका, पवन कुमार शर्मा संगीत संयोजक, राम किशोर पांडेय सह संगीत संयोजक, मोहित रंजन नाट्य संयोजक, कमलनाथ तिवारी को पुरातत्व संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई।

chat bot
आपका साथी