बाल अधिकारों के कानून का नहीं हो रहा पालन : उदय

मेदिनीनगर झारखंड प्रदेश में बच्चों के अधिकारों के लिए बने कानून का अनुपालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। स्कूलों से बच्चों के ड्रापआउट की संख्या लगातार बढ़ रही है। छोटे-छोटे बच्चे बाल मजदूरी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 07:10 PM (IST)
बाल अधिकारों के कानून का नहीं हो रहा पालन : उदय
बाल अधिकारों के कानून का नहीं हो रहा पालन : उदय

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश में बच्चों के अधिकारों के लिए बने कानून का अनुपालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। स्कूलों से बच्चों के ड्रापआउट की संख्या लगातार बढ़ रही है। छोटे-छोटे बच्चे बाल मजदूरी कर रहे हैं। बच्चों के अधिकार की चिता किसी को नहीं है। उक्त बातें अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कही। वे बुधवार को स्थानीय बारालोटा स्थित मोर्चा कार्यालय में बाल अधिकार दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इसका संचालन दीपक कुमार ने किया। इससे पहले मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उदय ने कहा कि अधिकारी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बच्चों के लिए बने कानूनों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने की मांग की। धर्मदेव राम ने कहा कि बच्चों के संवैधानिक अधिकारों पर भी राजनेता व अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। मौके पर विजय राम, अरूण राम, बबन कुमार, रोहित कुमार, मनोज राम, रंजन कुमार, ललन राम, राहुल कुमार, प्रभात कुमार, विवेक कुमार, प्रकाश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी