खो-खो संघ ने खेल शिक्षक कैस को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) पलामू जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को एसोसिएशन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:16 AM (IST)
खो-खो संघ ने खेल शिक्षक कैस को दी श्रद्धांजलि
खो-खो संघ ने खेल शिक्षक कैस को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को एसोसिएशन के मैदान में शोकसभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा ने की। संघ पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा खिलाड़ियों ने ज्ञान निकेतन के दिवंगत खेल शिक्षक कैश खान को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शत्रु ने कहा कि कैस खो-खो संघ के सक्रिय प्रशिक्षक व पलामू खेल जगत का हंसता चेहरा थे । प्रार्थना सभा में पलामू जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पांडेय, खो-खो संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कमलानंद दुबे, संयुक्त सचिव अनिल कुमार पांडेय, सह सचिव प्रदीप कुमार मेहता, खेल आयोजक उपेंद्र कुमार, सिद्धार्थ कुमार, वुशू संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद, राणा सिंह, रेशमा पांडेय, सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, एडलिन कुजूर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी