क्षेत्र के विकास के प्रति सजग व सुलभ हैं विधायक किशोर : सांसद

विधायक राधाकृष्ण किशोर क्षेत्र के विकास के प्रति सजग व सुलभ रहे हैं। विकास कार्यों व क्षेत्र के लोगों के प्रति इनकी संवेदनशीलता रग-रग में रची-बसी है। यही कारण है कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग किशोर को लंबे समय तक क्षेत्र का सेवा करने का मौका दिया है। यह बातें पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कही। वे बुधवार को स्थानीय चंद्रा रेसिडेंसी में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों के बीच राधाकृष्ण किशोर के लेखा-जोखा से संबंधित बदलता छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र नामक पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मौके पर वरिष्ठ भाजपाईयों ने पुस्तक का विमोचन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:17 AM (IST)
क्षेत्र के विकास के प्रति सजग व सुलभ हैं विधायक किशोर : सांसद
क्षेत्र के विकास के प्रति सजग व सुलभ हैं विधायक किशोर : सांसद

विधायक किशोर ने प्रस्तुत किया पांच वर्ष का लेखा-जोखा, सांसद वीडी राम समेत कई गणमान्य ने किया पुस्तक का विमोचन, फोटो : 16डालपी 01 व 02 कैप्शन : पुस्तक का विमोचन करते सांसद, विधायक व उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता। संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : विधायक राधाकृष्ण किशोर क्षेत्र के विकास के प्रति सजग व सुलभ रहे हैं। विकास कार्यों व क्षेत्र के लोगों के प्रति इनकी संवेदनशीलता रग-रग में रची-बसी है। यही कारण है कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग किशोर को लंबे समय तक क्षेत्र का सेवा करने का मौका दिया है। ये बातें पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कही। वे बुधवार को स्थानीय चंद्रा रेसिडेंसी में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों के बीच राधाकृष्ण किशोर के लेखा-जोखा से संबंधित बदलता छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र नामक पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मौके पर वरिष्ठ भाजपाईयों ने पुस्तक का विमोचन किया। सांसद ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में अपने कार्यों का हिसाब जनता को समर्पित करना एक अच्छी परंपरा है। कहा कि विधानसभा का विकास विधायक राधाकृष्ण किशोर के परिश्रम का परिणाम है। आज भयमुक्त वातावरण में लोग रह रहे हैं।

इसके पूर्व छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वे जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने में विश्वास करते हैं न कि जाति व संप्रदाय देखकर। छतरपुर विस के जवाबदेह प्रतिनिधि हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें 5-5 बार विधायक बनाया है। इसके लिए वे जनता के प्रति कृतज्ञ हैं। कहा कि छतरपुर विस अब बदल गया है। पहले विधायक अपने कोटे की राशि तक खर्च नहीं कर पाते थे। उन्होंने कोटे की शत प्रतिशत राशि विकास कार्यों पर खर्च कर दी है। कोटा की राशि से सिचाई, सड़क, नाली, पुलिया, शेड व कई निर्माण कार्य कराया है। विस क्षेत्र में 570 करोड़ की लागत से 96 सड़कें, 59 करोड़ की लागत से 67 पुल, 89 करोड़ से 32 सिचाई योजनाएं समेत 3 पावर सबस्टेशन बनाया गया। 759 ट्रांसफार्मर बदले गए। 18763 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास, 23544 महिलाओं को मुफ्त गैस व किशुनपर में स्टेडियम निर्माण कराए गए हैं। 14 करोड़ की लागत से छतरपुर में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास के मंत्र सबका साथ सबका विकास के तहत विस को विकास में आगे ले जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, ने कहा कि विधायक किशोर ने जनता के प्रति संवेदनशीलता व भावनात्मक संबंध बनाया है। नीलू मिश्रा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं को छतरपुर की धरती पर विधायक किशोर ने धरातल पर उतारा है। जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि विधायक किशोर का उद्देश्य है जनता के लिए जीना व उनकी समस्याओं के लिए हर समय लगे रहना। किशुनपुर मंडल अध्यक्ष ईश्वरी पांडेय ने कहा कि मेदिनीनगर से किशुनपुर जाने में नक्सलियों के चलते पहले भय लगता था। अब विधायक किशोर व सांसद वीडी राम के प्रयास से क्षेत्र में कई चमचमाती सड़के बनीं व क्षेत्र उग्रवादमुक्त हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरीय नेता अमलेश्वर दुबे व संचालन विजय ओझा ने किया। समारोह को अजय तिवारी, धर्मदेव सिंह यादव, विभाकर पांडे, दीप्ति शरण, रूपा सिंह, बंकू किशोर, मंजू गुप्ता, उषा मखाडिया, पूर्णिमा चंद्रवंशी, स्मिता, स्मृति गुप्ता, धर्मेंद्र उपाध्याय, प्रमोद सिंह, प्रियरंजन, शिव कुमार मिश्रा, अखिलेश पांडे, राम नरेश यादव, डा. बीएन सिंह, डॉ एके सिंह, दीपक कुमार, शैलेंद्र कुमार शैलू, राज कुमार सिंह आदि ने कार्यक्रम संबोधित किया। समारो में नेताओं समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी