नाली काटकर छोड़ा, रेल यात्रियों को हो रही परेशानी

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) धनबाद रेल मंडल में दूसरा सबसे अधिक राजस्व देने वाला माडल स्ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:01 PM (IST)
नाली काटकर छोड़ा, रेल यात्रियों को हो रही परेशानी
नाली काटकर छोड़ा, रेल यात्रियों को हो रही परेशानी

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : धनबाद रेल मंडल में दूसरा सबसे अधिक राजस्व देने वाला माडल स्टेशन डालटनगंज में रेल अधिकारियों की अदूरदर्शिता से यात्रियों व रेलकमियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि रेड़मा की ओर से निकासी द्वार से बाहर निकलने में खास तौर पर महिला यात्रियों को काफी अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में अनहोनी की संभावना बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले हुए भारी बरसात के बाद रेलवे कालोनी में जमे पानी को निकालने के लिए विभाग द्वारा स्टेशन निकासी द्वार की मुख्य सड़क को मशीन से काट कर नाली बना दिया गया था। पानी तो निकल गया, लेकिन 10 दिनों के बाद भी नाली के उपर स्लैब नहीं लगाए गए। बता दे कि सदर प्रखंड के दर्जनाधिक गांवों व रेड़मा की बड़ी आबादी को राहत पहुंचाने के लिए रेलवे ने दूसरी ओर निकासी द्वार खोल दिया था। यहीं नहीं टिकट काउंटर स्थापित कर यात्रियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया था। इस क्षेत्र में रेलवे के भी पांच सौ से अधिक क्वार्टर है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री मुख्य द्वार की ओर आते जाते है। लेकिन अब इनपर भी आफत बन गई है। रात में इस क्षेत्र में बने बड़े-बड़े गड्ढों में गिरने का भी खतरा बना हुआ है। बता दे कि वर्तमान कोरोना काल में डालटनगंज से होकर एक सवारी ट्रेन सहित कई मेल एक्सप्रेस गुजरते है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना होता है। लेकिन कटी सड़क व बदहाल स्थिति के कारण यात्रियों को पूरा एक चक्कर लगाकर रेड़मा या चियांकी की ओर जाना पड़ रहा है। बाक्स:आइओडब्लू व कालोनी स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा आवश्यक कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। शीघ्र ही आवश्यक व्यवस्था कर स्थिति को सामान्य कर दिया जाएगा।

अनिल कुंमार तिवारी, स्टेशन प्रबंधक, डालटनगंज

chat bot
आपका साथी