पूजा समितियों को सम्मानित करेगी केंद्रीय पूजा महासमिति

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच सरकारी दिशा निर्दे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM (IST)
पूजा समितियों को सम्मानित करेगी केंद्रीय पूजा महासमिति
पूजा समितियों को सम्मानित करेगी केंद्रीय पूजा महासमिति

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने वाली शहर के सभी पुजा समिति को श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति सम्मनित करेगी। यह घोषणा महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने की है। उन्होंने पलामू के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की सक्रियता व पूजा में सहयोगात्मक रवैया के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विसर्जन समारोह में सहयोग के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बडा़ईक, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, नगर सह आयुक्त शैलेश कुमार सिंह, सीओ राम नरेश सोनी, शहर थाना प्रभारी अरुण महथा सहित अन्य सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। मौके पर महासमिति के संरक्षक मिथलेश सिंह, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, हरिशंकर सिंह, अरविद अग्रवाल, कमल गुप्ता, श्याम जी चौधरी, कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय, मंत्री प्रेम शंकर गुप्ता, मुकेश तिवारी, विशाल सिन्हा, छोटू सिन्हा, रुपा सिंह, मंजू गुप्ता, प्रभावती देवी, ज्योति कुमारी, जितेन्द्र सोनी, राजकुमार वर्मा, अजीत सिन्हा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी