बिजली विभाग में एजेंसी प्रथा हो समाप्त

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की हुई आमसभा हो रहा है शोषण संघ की विभिन्न मांगों पर हुई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:35 PM (IST)
बिजली विभाग में एजेंसी प्रथा हो समाप्त
बिजली विभाग में एजेंसी प्रथा हो समाप्त

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की हुई आमसभा, हो रहा है शोषण

संघ की विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा, कार्रवाई की उठी मांग

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की आम सभा गुरूवार को स्थानीय सत्कार भवन में हुई। इसमें संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता प्रमोद तिवारी ने की। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने सभा में कहा कि ऊर्जा निगम में एजेंसी प्रथा शुरू होने से लेकर आज तक कार्यरत विद्युत कर्मियों का शोषण हो रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि निगम के अंदर कार्यरत एजेंसिया हर माह लगभग 28 प्रतिशत मुनाफा निगम से कमा रही है। बावजूद विद्युत कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। मेदिनीनगर में कर्मियों को 3-4 महीने तक का वेतन भुगतान नहीं हुआ है। 2017 से लेकर अब तक बढ़े हुए दर का एरियर कर्मियों को जोड़कर नहीं दिया गया है। राय ने कहा कि निगम घाटे में जा रहा है मगर एजेंसियों को 2017 से लेकर 2021 तक 75 करोड़ से भी ज्यादा मुनाफा हो चुका। जरूरत है पूर्व की व्यवस्था बहाल करने की। सभा के बाद अजय राय के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति क्षेत्र मेदिनीनगर के महाप्रबंधक-सह-मुख्य अभियंता संजय कुमार व जीएम ट्रांसमिशन बसंत रुंडा को मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें एजेंसी प्रथा समाप्त कर पूर्व की तरह निगम की ओर से मानव दिवस को रखने व एरियर देने आदि की मांग की गई। रांची ,दुमका के कुछ डिवीजन सब डिवीजन में कुछ एजेंसियों ने भुगतान किया है मगर अभी तक संचरण के लिए कोई आदेश निगम की ओर से जारी नहीं किया गया है। इसे अविलंब जारी कराया जाए। रांची ,मेदिनीनगर ,धनबाद ,गिरिडीह ,दुमका ,हजारीबाग ,जमशेदपुर सप्लाई एरिया बोर्ड और संचरण जोन के लंबित वेतन भुगतान ससमय कराया जाय। पूर्व से कार्यरत कर्मियों का समायोजन सुनिश्चित किया जाए। बिशनपुरा में विनोद की दुर्घटना में हुई मौत को लेकर संबंधित एसडीओ सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई हो। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के प्रमोद तिवारी, महामंत्री अमित कुमार शुक्लामनीष शर्मा, अविनाश सिन्हा, मुकेशधर दुबे, राज शुक्ला, संजू पांडेय, विकास गुप्ता, संतु, रंजन दुबे ,संजय कुमार, रमेश कुमार कुशवाहा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी