सामाजिक समरसता की परंपरा को रखें कायम
चैनपुर : चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में ब
चैनपुर : चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की बात कही गई। साथ ही सामाजिक समरसता कायम रखने का संकल्प दोहराया गया।
बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर द्विवेदी कनक भूषण ने कहा कि चैनपुर ने हमेशा आपसी प्रेम व भाईचारा की मिसाल पेश की है। हमें उसे बनाए रखना होगा। गलत अफवाहों से बचें। किसी भी तरह की बात हो तो सूचित करें तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू ने कहा कि पर्व त्यौहार आपसी प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। हमें मिल जुलकर सद्भावनापूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास व कुरीतियों की ओर ध्यान ना दें।
इससे समाज कमजोर होता है। मौके पर प्रमुख विजय कुमार गुप्ता, उप प्रमुख मो. नौशाद, मुखिया लुकमान अंसारी, रुपेश कुमार, नंदकिशोर गुप्ता, दुलार ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह, जमालुद्दीन खलीफा, मुस्लिम अंसारी, दिनेश प्रसाद, निरंजन कमलापुरी समेत कई लोग मौजूद थे।