देश भक्ति की भावना को जागृत करेगा राष्ट्रीय स्मारक ध्वज : सांसद

जागरण टीम मेदिनीनगर विश्रामपुर (पलामू) भारतीय रेलवे द्वारा डालटनगंज व गढ़वा रोड जंक्श

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 06:28 PM (IST)
देश भक्ति की भावना को जागृत करेगा राष्ट्रीय स्मारक ध्वज : सांसद
देश भक्ति की भावना को जागृत करेगा राष्ट्रीय स्मारक ध्वज : सांसद

जागरण टीम, मेदिनीनगर : विश्रामपुर (पलामू) : भारतीय रेलवे द्वारा डालटनगंज व गढ़वा रोड जंक्शन पर स्थापित राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर मंगलवार को सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित ध्वज की ऊंचाई 100 फीट है, झंडा 30 मीटर लंबा 20 मीटर चौड़ा है। दूर से ही तिरंगा शहरवासियों व रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को आकर्षित करता रहेगा। इससे लोगों में स्वाभाविक रूप से देश भक्ति की भावना जागृत होगी। डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि यह ध्वज लोगों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना का संचार करेगा। युवाओं के बीच राष्ट्र के प्रति इससे लगाव होगा। इससे पहले रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को अपने कंधे पर लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मौके पर एडीआरएम बरकाकाना एसी चौधरी, यातायात निरीक्षक एके सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी, विभाकर पांडेय, संतोष तिवारी, संजय पासवान, सोमेश सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे। इधर गढ़वा रोड जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में विश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय व धनबाद एडीआरएम अशोक कुमार महथा ने राष्ट्रीध्वज को सलामी दी। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करता है। तिरंगे का केशरिया रंग हमें ताकत देता है। सफेद रंग सच्चाई व एकता का संदेश देता है। हरा रंग हमारी हरियाली व खुशहाली का प्रतीक है। मौके पर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट अरुण कुमार सिंह, आरपीरफ प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव, स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार, सुनील कुमार सिंह, ललन प्रसाद पांडेय, भोला चंद्रवंशी, एसएन पाठक, डा.बीपी शुक्ला, संतोष चौबे, अनुज पांडेय, रामचंद्र यादव, बबन राम, मनीष कुमार, संजय ठाकुर, राजेश गुप्ता, विनय चौबे, प्रमोद दीक्षित, कृष्णमुरारी सिंह, किरण शर्मा, किरण देवी समेत कई रेल पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी