दिवंगत भाजपा नेता सुमित के स्वजनों से मिले पलामू सांसद व एसपी

संवाद सूत्र हरिहरगंज (पलामू) गोली मारकर भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव की हत्या मामले की जानक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 07:40 PM (IST)
दिवंगत भाजपा नेता सुमित के स्वजनों से मिले पलामू सांसद व एसपी
दिवंगत भाजपा नेता सुमित के स्वजनों से मिले पलामू सांसद व एसपी

संवाद सूत्र, हरिहरगंज (पलामू) : गोली मारकर भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव की हत्या मामले की जानकारी लेने सोमवार को पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा हरिहरगंज पहुंचे। इधर स्व. सुमकत के स्वजनों से मिलने पलामू के सांसद वीडी राम, एसपी चंदन कुमार सिन्हा, डालटनगंज के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया समेत जिला के कई भाजपा नेता हरिहरगंज स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने मृतक के स्वजन से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सांसद बीडी राम मृतक के माता-पिता व स्वजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। स्वजनों को अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद ने सुमित श्रीवास्तव की हत्या की कड़ी निदा की। प्रशासन से हत्याकांड में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इसके पहले पलामू के एसपी चंनद कुमार सिन्हा मृतक सुमित के स्वजनों का हाल जाना। घटना से संबंधित कई जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने जल्द मामले का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इधर भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक,पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय,भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह,विजय ओझा,कर्नल संजय कुमार सिंह,किसलय तिवारी,विजय ओझा ,ज्योति पांडेय, अरूण मिश्रा, दिनेश गुप्ता, बलू बलराम,सतेंद्र पासवान, राजीव रंजन,चंदन प्रजापति आदी मौजूद थे। हुसैनाबाद के पूर्व विधायक सह आजसू नेता कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने इस घटना में शामिल हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम का निर्णय वापस लिया। पुलिस अधिकारियों ने साकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इसके बाद मृतक के स्वजनों के कहने पर सड़क जाम कार्यक्रम स्थगित किया। मालूम हो कि शनिवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या कर दी थी। रविवार की सुबह उनके कार से शव मिला था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एनएव 98 जाम कर दिया था। व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। बॉक्स में लें

भाजपा नेता सुमित श्रीवास्तव के शव का रिम्स में हुआ पुन: पोस्टमार्टम

: भाजयुमो के पलामू जिला के कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव के शव का पुन: पोस्टमार्टम सोमवार को रांची रिम्स के चार चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड ने किया। इसमें एफएमटी, मेडिसिन, सर्जरी व पैथोलॉजी के चिकित्सक शामिल थे। इससे पूर्व मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कालेज अस्पताल में चिकित्सकों की बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया था।

chat bot
आपका साथी