बच्चे देश की आंखें व शिक्षा उनकी रोशनी : मिश्रा

मेदिनीनगर जाटी (पलामू) पलामू जिला के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को नेहरू जयंती पर बाल दिव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:30 PM (IST)
बच्चे देश की आंखें व शिक्षा उनकी रोशनी : मिश्रा
बच्चे देश की आंखें व शिक्षा उनकी रोशनी : मिश्रा

मेदिनीनगर, जाटी, (पलामू): पलामू जिला के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को नेहरू जयंती पर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय परिवार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्णकर उन्हें याद किया। स्थानी बाईपास रोउ स्थित ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादा समारोह हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने पंडित नेहरू क तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रजवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शार्दुल सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व वार्षिक खेलकूद में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय के निदेशक विनोद ने महापुरुषों की जयंतियां मनाने के महत्व प्रकाश डाला। साथ ही पंडित नेहरू के आदर्श को स्मरण किया। कहा कि बच्चे ही देश की आंखें हैं और शिक्षा ही उनकी लिए रोशनी होती है। उन्होंने खेलकूद के प्रतिभावान प्रतिभागियों के उनकी सफलता पर बधाई दी। मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। बाक्स: ये बच्चे हुए पुरस्कृत

इस वर्ष के खेल पुरस्कार में रंगोली के लिए लिए वर्ग नवम की अंजलि,दशम की प्रिया व सुहानी तथा आठवी की तृषा को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट के लिए दशम वर्ग के राज गौरव भगत की टीम को विजेता, नवम की राहुल सिंह की टीम-को उपविजेता व छठे वर्ग के जूनियर क्रिकेट में विष्णुकांत की टीम को विजेता व आठवी के सौम्या सिन्हा की टीम को उपविजेता का पुरस्कार दिया गया। दशम के आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्का दिय गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांतावना पुरस्कार प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी