कानून के समक्ष सभी लोग एक समान : अरविद

संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू) कानून के समक्ष सभी लोग एक समान है। कानून छोटे-बड़े धर्म जाति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 06:53 PM (IST)
कानून के समक्ष सभी लोग एक समान : अरविद
कानून के समक्ष सभी लोग एक समान : अरविद

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : कानून के समक्ष सभी लोग एक समान है। कानून छोटे-बड़े, धर्म जाति किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करता है। कानून के समक्ष कोई भी अपराध कम नहीं है। ये बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविद कच्छप ने कही है। वे रविवार को हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार गांव स्थित मथुरा उच्च विद्यालय में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। इसका आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर किया गया। कच्छप ने कहा कि किसी व्यक्ति से जाने-अनजाने में कोई अपराध हो जाता है तो उसकी सजा अवश्य भुगतनी होगी। जानकारी का अभाव बताकर इससे कोई व्यक्ति बच नहीं सकता। कहा कि कानून की जानकारी देने के लिए विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया है। पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि न्यायालयों के आलावे वैकल्पिक विवाद समाधान के कई अन्य तरीके भी हैं। इनके माध्यम से हम विवादों का शीघ्र व सुलभ निस्तारण करा सकते हैं। छोटे-छोटे विवाद को आपसी समझौते से भी सुलझाया जा सकता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल व पोषण, साइबर अपराध, रैंगिग कानून, भ्रष्टाचार निरोधक कानून, बाल अपराध, घरेलू हिसा, पीड़ित प्रतिकर स्किम, आदि की जानकारी दी। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में भी बताया। अधिवक्ता मधुलता रानी ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जागरूकता शिविर के आयोजन को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी अजय कुमार, मुखिया नीलम देवी, अधिवक्ता प्रेमतोष सिंह, अयोध्या सिंह, पंसस संतोष राम, राजू विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह, श्रीकांत पाठक, अनिल सिंह, प्रिय रंजन सिंह, रामप्रसाद विश्वकर्मा, अगस्त प्रजापति, चन्ददेव मेहता, सूर्यदेव राम, विवेक गुप्ता, रहमान अंसारी, अनिल ठाकुर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी