पलामू क्लब चुनाव में लगातार दूसरी बार सचिव बने सुधीर

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) पलामू क्लब के सचिव व संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:14 PM (IST)
पलामू क्लब चुनाव में लगातार दूसरी बार सचिव बने सुधीर
पलामू क्लब चुनाव में लगातार दूसरी बार सचिव बने सुधीर

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू क्लब के सचिव व संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए रविवार को हुए चुनाव में सुधीर कुमार सिंह लगातार दूसरी बार सचिव निर्वाचित हुए है। चुनाव में कुल 210 में से 167 सदस्यों ने भाग लिया था। सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सुधीर कुमार सिंह को 126 व प्रदीप जायसवाल को 36 मत मिले। वहीं पांच वोट रद घोषित किया गया। इस प्रकार से सुधीर सिंह 90 वोट से विजय घोषित कर दिया गया। संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें नवनीत कुमार सुंदरम को 119 व विजय कुमार सिन्हा को 104 मत प्राप्त कर संयुक्त सचिव पद के लिए चुना गया। मनोज कुमार जैन को 61 मत प्राप्त हुआ। इसके अलावा सुधीर अग्रवाल व गोविद सांवरिया उपाध्यक्ष, विशेश्वर गिरी कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी के आठ सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। सदस्यों में महेंद्र राय, सुनील कुमार सिंह, कुमार अरुण, प्रवीण कुमार, विवेक भवानी सिंह, नवीन गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद व गिरधारी गर्ग का नाम शामिल है।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्वाचक मंडली के मनोनीत सदस्य संतोष सिंह नामधारी, प्रभात तुलस्यान, केसरी सिंह अमिताभ मिश्रा, जितेन्द्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन मंडल के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बाक्स

महिला प्रतिनिधियों को जोड़ेगा क्लब, बनेगा कैफेटेरिया : सचिव

: लगातार दूसरी बार सचिव पद के लिए चुने गए सुधीर कुमार सिंह ने पलामू क्लब को ओर अधिक समृद्ध करने पर बल दिया है। कहा कि वर्तमान में पलामू क्लब में महिला प्रतिनिधियों की संख्या नगण्य है। इस कार्यकाल में वे महिलाओं को भी क्लब का सदस्य बनाने के लिए पहल की जाएगी। इसके अलावा पलामू क्लब को कैफिटेरिया का रूप देने की दिशा में कार्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी