मोमबत्ती से घर में लगी आग, संपत्ति व नकद जलकर खाक

संवाद सूत्र पंडवा ( पलामू) पंडवा प्रखंड अंतर्गत मुरमा पंचायत के कोकरसा टोला के दमराही मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:26 PM (IST)
मोमबत्ती से घर में लगी आग, संपत्ति व नकद जलकर खाक
मोमबत्ती से घर में लगी आग, संपत्ति व नकद जलकर खाक

संवाद सूत्र, पंडवा ( पलामू) : पंडवा प्रखंड अंतर्गत मुरमा पंचायत के कोकरसा टोला के दमराही में शनिवार की देर रात झमन भुइयां के घर में मोमबत्ती के लौ से आग लग गई। इससे झमन के घर के किराना दुकान में रखे करीब डेढ़ लाख का सामान व नकद 90 हजार रुपये जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी अधिक थी कि घर में रह रही 29 मुर्गियां जलकर खाक हो गईं। घर के सभी बर्तन व रसोई का सामान भी जल गया। झमन भुइयां ने बताया कि रात करीब आठ बजे वह पड़ोस के छोटू भुइयां को देखने गया था। पत्नी सुषमा देवी घर में दुकान चला रही थी। बिजली कटने के बाद वह मोमबत्ती जलाकर घर में ताला बंद कर उनके पास पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद उनके घर से आग की लपटें निकलने लगीं। गांव के लोग शोर मचाने लगे । शोर की आवाज सुन वे भी अपने घर की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने से पहले घर व रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। मालूम हो कि झमन भुइयां का घर सिर्फ दो रूम का खपरैल था। यह पूरी तरह से जल चुका है। इधर दोनों पति-पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। इधर सूचना मिलने के बाद पलामू के पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार स्थल पर पहुंचे। प्रभावित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा नेता अशोक तिवारी, वशिष्ठ मेहता ,मुन्ना प्रसाद संजय कुमार पांडेय, अभय मिश्रा, निरंजन प्रसाद, रूपेश मेहता ,अशोक प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी