रामदेव बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव पद पर लगातार नौवीं बार काबिज हुए सुबोध

संवाद सूत्र मेदिनीनगर (पलामू) पलामू जिला के वरीय अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव पलामू जिला अधिवक्ता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:42 PM (IST)
रामदेव बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव पद पर लगातार नौवीं बार काबिज हुए सुबोध
रामदेव बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव पद पर लगातार नौवीं बार काबिज हुए सुबोध

संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला के वरीय अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। महासचिव पद पर लगातार नौवीं बार सुबोध कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए रामदेव प्रसाद यादव को 245 मत प्राप्त हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी सच्चिदानंद तिवारी को 144 मत मिले। नजदीकी मुकाबले में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल मनधारी दुबे ने की। इन्हें 135 मत मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार तिवारी को 128 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद के लिए सुबोध कुमार सिन्हा को 224 मत मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव रंजन को 202 मत प्राप्त हुआ। सिन्हा की यह नौवीं जीत है। कोषाध्यक्ष पद पर वरुण कुमार सिंह को जीत हासिल हुई है। उन्हे 203 कुल मत प्राप्त हुआ। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी जय किशोर पाठक को 156 मत प्राप्त हुए। सहायक कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रामप्रवेश रजक को 252 मत मिले व देव कुमार शुक्ला को 234 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अजय कुमार पांडेय को 268 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक कुमार को 226 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालयध्यक्ष पद के लिए नितिन कुमार पांडेय विजयी घोषित किए गए हैं। नितिन को 184 मत मिले। इन निकटतम प्रतिद्वंदी मधुलतारानी को 121 मत प्राप्त हुए। गवर्निंग कमेटी में अश्वनी कुमार त्रिपाठी, ललित कुमार शुक्ला, शंकर त्रिपाठी, बीरेंद्रतिवारी, सुरेंद्र पांडे, विद्यासागर, नित्या राम, सत्य प्रकाश दुबे, मदन मोहन सिंह व संजय पांडेय विजयी घोषित किए गए हैं। इससे पहले शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदों के लिए हो रहे चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। इधर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गढ़वा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने पलामू जिला अधिवक्ता संघ के विजयी पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी