पलामू की सभ्यता, संस्कृति व संस्कार में सदभाव का है समावेश

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) पलामू की सभ्यता संस्कृति व संस्कार में सद्भाव का समावेश है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:53 PM (IST)
पलामू की सभ्यता, संस्कृति व संस्कार में सदभाव का है समावेश
पलामू की सभ्यता, संस्कृति व संस्कार में सदभाव का है समावेश

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू की सभ्यता, संस्कृति व संस्कार में सद्भाव का समावेश है। यहां के लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध या जैन नहीं बल्कि सभी इंसान बनकर इंसानियत को जिदा रखने का काम करते हैं। इंडियन रोटी बैंक की टीम भी सभी जाति व धर्म की सेवा कार्य करने में विश्वास रखती है। यह बातें इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश समन्वय दीपक तिवारी ने कही। वे रविवार को आइआरबी के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी, स्टेट कोर्डिनेटर दीपक तिवारी, वाइस स्टेट कोर्डिनेटर परवेज अख्तर व समीर तिग्गा ने आपसी भाईचारगी व एकजुटता का संदेश देते हुए कमेटी जनरल की पगड़ीपोशी कर श्रीमद्भागवत गीता देकर स्वागत भी किया। वहीं कमेटी ने इंडियन रोटी बैंक के पदाधिकारियों व आगंतुकों को पगड़ी व माला देकर सम्मान के लिए धन्यवाद भी किया। साथ ही सशक्त परंपरा को निभाने का भरोसा भी दिया। दीपक ने बताया कि सद्भाव एकजुटता बनाए रखने से हर मानव के दूसरे मानव के प्रति अपनापन रखने पर सेवा का परचम लहराता रहेगा। मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के जनरल जीशान खान ने कहा कि ऐसा सम्मान समारोह पलामू की धरती पर ही संभव है। जहां दीपक तिवारी जैसा युवा जाति व संप्रदाय से उपर उठकर समाज में सेवा कार्य करने वाले सेवादार ने बड़ी लकीर खींच दी है। प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने कहा कि सेवा का एक रूप शांति एवं सद्भाव बनाए रखना भी है। बंटते समाज में आइआरबी की प्रदेश कमेटी उस बीज को बोने को का काम कर रही है। कार्यक्रम का मंच संचालन नागरिक संघर्ष मोर्चा के देवेंद्र गुप्ता व अधिवक्ता यशवंत तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर समाजसेवी नसीम खान, डब्लू खान, सदर पलामू हाजी शमीम अहमद ललन, मो. नेयाज,पप्पू अजहर, वसीम खान, परवेज उर्फ मिट्ठू, विकास तिवारी, मनोज, प्रभात सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी