बरगद का लगाएंगे पेड़, मिलेगा भरपूर आक्सीजन

संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू) पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ महत्वपूर्ण स्रोत है। पे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:46 PM (IST)
बरगद का लगाएंगे पेड़, मिलेगा भरपूर आक्सीजन
बरगद का लगाएंगे पेड़, मिलेगा भरपूर आक्सीजन

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ महत्वपूर्ण स्रोत है। पेड़ मनुष्य, जीव-जंतु के जीवन का आधार है। बरगद पेड़ इनमें से एक है, जो धार्मिक, आध्यात्मिक व वैज्ञानिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह आक्सीजन का खजाना है। इस लिए धर्म-ग्रंथों में भी बरगद पेड़ का विशेष वर्णन किया गया है। महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं। 10 जून को वटसावित्री पूजा है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए बरगद पेड़ की पूजा करेंगी। महिलाएं बरगद पेड़ की परिक्रमा के दौरान धागा बांधकर इस धार्मिक व सामाजिक परंपरा को कायम रखती हैं। हिंदू धर्म के अलावा कई धर्मों में भी बरगद पेड़ को पूज्य माना गया है। जानकारों के अनुसार बरगद पेड़ अन्य पेड़ों की अपेक्षा ज्यादा शीतल रहता है। ज्यादा छांव देता है। साथ आक्सीजन भी अत्यधिक प्रदान करता है। बरगद पेड़ के जड़ से लेकर तना तक का उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। बरगद का पेड़ काफी विशाल होता है।

फोटो---13

कैप्शन: शारदा भारती

बरगद पेड़ का छांव काफी शीतल होता है। अखंड सौभाग्य के लिए आदी काल से महिलाएं बरगद पेड़ की पूजा करती आ रही हैं। यह पेड़ आक्सीजन का एक प्रमुख स्त्रोत भी है। हमलोगों ने कोरोना काल मे आक्सीजन की कमी को बाखूबी झेला है। इसकी पूर्णावृति नहीं हो इसके लिए हम संकल्प के साथ सभी को अधिक से आधिक पेड़ लगाने की अपील करेंगे।

शारदा भारती, सहायक शिक्षिका, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, हुसैनाबाद। फोटो--14

कैपशन: रीमा ओझा

पृथ्वी पर आक्सीजन की प्रचुरता पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन से ही संभव है। महिलाओं को वटवृक्ष लगाकर आक्सीजन बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय है। प्रकृति की सुरक्षा व संवर्धन के लिए हम सभी को पौधा लगाने पेड़ बचाने का दृढ़ संकल्प लेने की आवश्यकता है। हिदू धर्म में यह पेड़ बहुत ही पूजनीय है। इसका सामाजिक व वैज्ञानिक महत्व भी है। यह आक्सीजन प्रदान करता है। हम संकल्प लेते हैं कि बरगद का पौधा लगाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे

रीमा ओझा, गृहणी, हुसैनाबाद। फोटो--15

कैपशन:राजकुमारी देवी

वट सावित्री व्रत पति की लंबी आयु, सुख-शांति व समृद्धि के अलावा अखंड सौभाग्यवती के लिए स्त्रियां करतीं हैं। वट सावित्री व्रत में हम महिलाएं बरगद पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं। सदियों से धार्मिक ²ष्टि से यह पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह हमें आक्सीजन अत्यधिक देता है। हमें प्रकृति को बचाने का संकल्प लेना होगा। पेड़ लगाना होगा। इससे हम स्वच्छ सांस ले सकेंगे। स्वस्थ रह सकेंगे। संकल्प लेते हैं कि बरगद का पौधा लगाकर इसे पेड़ बनने तक सेवा करेंगे।

राजकुमारी देवी, प्रखंड प्रमुख, हुसैनाबाद।

chat bot
आपका साथी