पलामू में इस वर्ष पांच लाख पौधारोपण करेगा वन विभाग, तैयारी पूरी

संवादसूत्र मेदिनीनगर (पलामू) पलामू वन विभाग इस वर्ष बरसात शुरू होते ही पलामू में पांच लाख पौधे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:43 PM (IST)
पलामू में इस वर्ष पांच लाख पौधारोपण करेगा वन विभाग, तैयारी पूरी
पलामू में इस वर्ष पांच लाख पौधारोपण करेगा वन विभाग, तैयारी पूरी

संवादसूत्र, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू वन विभाग इस वर्ष बरसात शुरू होते ही पलामू में पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी मेदिनीनगर वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार ने दी। वे दैनिक जागरण से बातचीत कर रहे थे। बताया कि पांच लाख पौधे लगाने का कार्य 700 हेक्टेयर भूमि पर होगा। विभाग अब बरसात का इंतजार कर रहा है। कहा कि पीट की खुदाई कर ली गई है। पौधा को सुरक्षित रखने के लिए बांस का घेरा भी तैयार कर लिया गया है। कहा कि पौधारोपण में दैनिक जागरण का आक्सीजन है वरदान अभियान की सहभागिता का वे स्वागत करते हैं। राहुल ने बताया कि पौधारोपण का कार्य मनातू ,तरहसी, पाटन, छतरपुर, नौडीहा बाजार, चैनपुर, रामगढ़ प्रखंड में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पाटन से मनातू रोड के किनारे भी पौधारोपण किया जाएगा। कुमार ने कहा कि पलामू जिला के सभी प्रखंड कार्यालय परिसर और कई मंदिर परिसर में भी पौधारोपण होगा। कहा कि मुख्यमंत्री जन वन योजना के तहत जो किसान अपने खेतों में पौधारोपण कार्य करना चाहेंगे उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग का पलामू के पुरुषोत्तमपुर, कुंदरी, पाटन, छतरपुर व चैनपुर प्रख्ड के चकरभोंगा में नर्सरी है। यहां से किसान पांच रुपये प्रति पौधा खरीद कर अपने खेतों में पौधा लगा सकते हैं। प्रोत्साहन राशि किसान के सीधे खाते में जाएगी। इसके लिए किसान आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुमार ने कहा कि पर्यावरण के लिए आक्सीजन बहुत ही जरूरी है। सभी लोगों को पौधा लगाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी