मंत्री ने ली बकाया बिल की जिम्मेदारी तब मिला स्वजनों को शव

संवाद सूत्र नावाबाजार (पलामू) सड़क दुर्घटना में घायल नावाबाजार के कुंभीकला के मुखिया संज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:22 PM (IST)
मंत्री ने ली बकाया बिल की जिम्मेदारी तब मिला स्वजनों को शव
मंत्री ने ली बकाया बिल की जिम्मेदारी तब मिला स्वजनों को शव

संवाद सूत्र, नावाबाजार (पलामू) : सड़क दुर्घटना में घायल नावाबाजार के कुंभीकला के मुखिया संजय सिंह की मौत के बाद अब उप मुखिया शिवचंद यादव की मौत रांची में इलाज के दौरान हो गई। शिवचंद यादव का इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रांची स्थित अस्पताल में आपरेशन के बाद 24 नवंबर की रात शिवचंद यादव की मौत हो गई। इलाज का बिल नहीं चुकाने की स्थिति में पूरे दिन शव को लेने के लिए अस्पताल प्रबंधन से जद्दोजहद करनी पड़ी। स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी व बीडीओ मो. जहूर आलम के माध्यम से कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को इसकी जानकारी मिली। मंत्री अस्पताल पहुंचे व बकाया राशि जमा करने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव स्वजन को सौंपा दिया। इस घटना के बाद से नावाबाजार क्षेत्र में आमलोगों के बीच शोक का माहौल है। मालूम हो कि नावाबाजार प्रखंड के कुंभी कला पंचायत के मुखिया संजय सिंह व उपमुखिया शिवचंद यादव समेत चार लोग गत 22 नंवबर को पलामू किला मेला देख कर रात्रि में लौट रहे थे। इस क्रम में नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा में उनका बोलोरो पुल से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस घटना में मुखिया संजय सिंह, उपमुखिया शिवचंद यादव समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने मुखिया संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया था। उप मुखिया शिवचंद यादव व अन्य को रांची रेफर कर दिया गया था। इस संबंध में मृतक के भाई उदय यादव ने बताया कि चिकित्सक ने शिवचंद यादव को कोरोना भी बताया है। इस कारण शव गांव में लाने में परेशानी हुई। पलामू उपायुक्त के नाम से शव को रेफर करने की बात होने पर शव घर तक पहुंचाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी