राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे पौधे

जनसेवा दिवस के रूप में उत्साह से मनाया जन्मदिन हुए कई कार्यक्रम पौधारोपण कर 100 घरों में कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे पौधे
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे पौधे

जनसेवा दिवस के रूप में उत्साह से मनाया जन्मदिन, हुए कई कार्यक्रम

पौधारोपण कर 100 घरों में किया पौधों का किया वितरण फोटो 19 डालपी 15

कैप्शन: वृक्षारोपण करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य

मेदिनीनगर: पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस को जन सेवा दिवस के रुप में मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में 100 घरों में पौधा का वितरण कर गरीब असहाय गरीबों के लिए सूखे राशन का वितरण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल मे आक्सीजन की कमी को देखते हुए 100 घरो में पौधों का वितरण किया गया । भविष्य में भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, विधानसभा प्रभारी शमीम अहमद राइन, जितेंद्र कमलापुरी, नफीस खान, सत्येंद्र सिंह, अरविद पासवान, कमल कौशल पासवान, अरविद अग्रवाल, चितामणि तिवारी, दयाशंकर तिवारी, रमजान खान, राजेश चौरसिया, देवांग शुक्ला, राहुल सिंह, मनोज अग्रवाल, ऋतुराज अग्रवाल, सौरभ पांडे ,माया सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाक्स: युवा कांग्रेस ने किया जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण

मेदिनीनगर : जिला युवा कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के मौके पर शनिवार को कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच अनाज व खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिटू पाठक मौजूद थे। मौके पर युवा कांग्रेस के पलामू जिला अध्यक्ष राजेश चौरसिया ने राहुल गांधी को देश के युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत बताया।

मौके पर मिथिलेश सिंह, विनोद तिवारी, शमीम अहमद राईन, जितेंद्र कमलापुरी, अरविद अग्रवाल, नफीस खान, रमजान खान, सत्येंद्र सिंह, मुकेश सिंह, देवांश शुक्ला, सूर्यांश प्रताप सिंह, राहुल सिंह, शशांक सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी