वाहन की चपेट में आने से फेरीवाले की मौत

शहर थाना क्षेत्र के चियांकी की है घटना अज्ञान वाहन ने मारा धक्का घूम-घूमकर कपड़ा बेचता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:51 PM (IST)
वाहन की चपेट में आने से फेरीवाले की मौत
वाहन की चपेट में आने से फेरीवाले की मौत

शहर थाना क्षेत्र के चियांकी की है घटना, अज्ञान वाहन ने मारा धक्का

घूम-घूमकर कपड़ा बेचता था मृतक संजय गुप्ता, गोल्हना का था रहने वाला

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियांकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह की है। मृतक की पहचान पंडवा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव निवासी 45 वर्षीय रंजय प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई है। मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्तपाल में शव का अंत्यपरीक्षण कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रंजय घूम-घूमकर कपड़ा व सर्फ बेचता था। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार की सुबह अपने दो पहिया वाहन से कपड़ा व सर्फ बेचने निकला था। इसी क्रम में चियांकी क्षेत्र में एनएच 75 पर वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन धक्का मारने के बाद फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के मोबाइल से फोन कर उसके घर में सूचना दी। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को कब्जा में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। सूचना मिलने के बाद मृतक के स्वजन भी एमआरएमसीएच पहुंच गए। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी