सरकारी कुंओं की तलाश कर कांग्रेस कराएगी अतिक्रमण मुक्त:

जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जारी किया हेल्पलाइ नंबर शहरी क्षेत्र में कांग्रेस शुरू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 07:00 PM (IST)
सरकारी कुंओं  की तलाश कर कांग्रेस कराएगी अतिक्रमण मुक्त:
सरकारी कुंओं की तलाश कर कांग्रेस कराएगी अतिक्रमण मुक्त:

जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए जारी किया हेल्पलाइ नंबर

शहरी क्षेत्र में कांग्रेस शुरू करेगी कुआं खोजो अभियान : बिट्टू पाठक

फोटो 03 डालपी 17

कैप्शन: संवाददाताओं से बात करते कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला कांग्रेस कमेटी नगर निगम क्षेत्र में गायब हो चुके सरकारी कुंओं को तलाश कर अतिक्रमण मुक्त कराएगी। इसके लिए कुंआ खोजो अभियान शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने दी है। वे शनिवार का स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने इस अभियान में जिलेवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। कहा कि सिर्फ निगम क्षेत्र से दर्जानधिक सरकारी कुंअे गायब हो गए है। इससे स्पष्ट तौर पर कुंओं के अतिक्रमण होने का पता चलता है। बताया कि सीधा संवाद कर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 73199-55517 जारी किया है। इस नंबर पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग अपनी समस्याओं को साझा कर सकेंगे। उन्होंने शहर के सभी तालाबों की मापी होने तक किसी भी तरह का निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। कहा कि अतिक्रमित जलश्रोतों पर निर्माण कार्य दुबारा शुरू होने पर जिला प्रशासन जवाबदेह होगा। जहां तक नगर निगम की बात है तो गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद भी लोगों को पेयजल आपूर्ति की पहल नहीं की गई है। मौके पर विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, भिखारी राम, राजेश चौरसिया, अभिमन्यु मेहता सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी