परमात्मा अमृत पिलाकर पतित से बनाते हैं पावन

पलामू में लीड गढ़वा में बाटम ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निकली शोभायात्रा द्वादश ज्योतिर्लिंग की ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:33 PM (IST)
परमात्मा अमृत पिलाकर पतित से बनाते हैं पावन
परमात्मा अमृत पिलाकर पतित से बनाते हैं पावन

पलामू में लीड

गढ़वा में बाटम

ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निकली शोभायात्रा, द्वादश ज्योतिर्लिंग की हुई स्थापना, फोटो : 27 डीजीजेएम 0304 व 05

कैप्शन : शोभा यात्रा में कलश के साथ नगर भ्रमण करतीं महिलाएं।

कैप्शन : शोभा यात्रा में चैतन्य झांकी की प्रस्तुति। संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इकाई ने जपला स्थित सद्भावना भवन में द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की। इसमें उक्त विवि के वरिष्ठ शिक्षिका कंचन दीदी, वरिष्ठ राजयोगिनी मीरा दीदी, नीलम दीदी, अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू के बीके रामश्लोक की मौजूदगी में विधिवत पूजा पाठ व महाआरती कर द्वादश शिव ज्योतिर्लिंग की स्थापना की। भवन में श्रद्धालु अब एक साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। मन की शांति व वांक्षित कामनाओं की पूर्ति के लिए कामना कर सकेंगे। इसके पूर्व सछ्वावना भवन से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ नगर की भ्रमण किया गया। शोभा यात्रा में आपसी सछ्वावना का प्रतीक को दर्शाता हुआ चैतन्य झांकी की प्रस्तुति की गई। यह आकर्षण का केंद्र रहा। शोभा यात्रा का नेतृत्व संस्थान की वरिष्ठ शिक्षिका कंचन दीदी ने किया। हुसैनाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता ललन कुमार सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, बीके धीरज, बीके नीरज, बीके नम्रता, बीके पूनम, अभय कुमार सिंह, अजित अग्रवाल समेत सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे। नगर भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा सछ्वावना भवन पहुंचा। शिव जी की विधिवत पूजा-आराधना कर स्थापना की गई। इस दौरान संस्थान की वरिष्ठ राजयोगिनी कंचन दीदी ने दैनिक जागरण से बातचीत की। कहा कि इस सृष्टि पर जब विकारों का बोलबाला हो जाता है, तब परमात्मा ज्ञान रूपी अमृत पिला कर हमें पतित से पावन बनाते हैं। सारा संसार विकारों के रोगों से ग्रसित हो जाता है तब परमात्मा हमें संजीवनी बूटी देकर विकारों के रोग से मुक्त करते हैं। इस लिए उन्हें सोमनाथ, वैद्यनाथ आदि नामों से पुकारते हैं। कहा कि जपला सेवा केंद्र ब्रह्मकुमारी की सेवाओं के लिए सछ्वावना भवन का निर्माण कराया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को होगा। सर्वात्माओं के पिता की झांकी निकाली गई है। इसके माध्यम से अपने जीवन में परिवर्तन लाने, अपने अंदर छुपे देवत्व को जगाने, अपनें चारित्रिक व नैतिक मूल्यों का विकास करने का संदेश दिया गया।

chat bot
आपका साथी