राम विवाह उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लीड-------------- हैदरनगर स्थित राम जानकारी मंदिर में हुआ विवाह समारोह का आयोजन दिनभर गूंजे वि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:26 PM (IST)
राम विवाह उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राम विवाह उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लीड--------------

हैदरनगर स्थित राम जानकारी मंदिर में हुआ विवाह समारोह का आयोजन, दिनभर गूंजे विवाह के गीत संवाद सूत्र, हैदरनगर(पलामू): हैदरनगर बाजार स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में राम विवाह महोत्सव बुधवार को हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। आराध्य देवता श्रीराम-सीता के विवाहोत्सव को लेकर सुबह से ही हैदरनगर में मंगलगीत शुरू हो गई। मंदिर परिसर को झिलमिल झालरों व रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। विवाह उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास के कई गांवों के लोग समारोह में शामिल हुए।

मंदिर प्रबंधक के अलावा पूजरी जयप्रकाश स्वामी के सानिध्य में पंडित सुरेश दुबे व दिलीप तिवारी आदि ने वैदिक मंत्रों के साथ राम सीता विवाह का आयोजन किया गया। मंदिर में श्रीराम विवाहोत्सव को लेकर परंपरानुसार विभिन्न पूजन व अनुष्ठान आयोजित किए गए। पूजन अनुष्ठान के बाद सबसे पहले भगवान श्रीराम व माता जानकी के विवाह में तिलकोत्सव,हल्दी,मेहंदी, तेल पूजा, मंड़वा, घृतढारी, बरात, जयमाला,हल्दी (मटकोर) की रस्म अदा की गई। राम-सीता को सजाकर फूल मालाओं से अलंकृत किया गया। विवाह महोत्सव शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। डा निर्मल स्वामी के प्रसंग सहित संगीतमई विवाह गीत गायन पर श्रद्धालु झूमने लगे। साथ ही महिलाओं ने भी एक से बढ़ कर एक विवाह गीत का गायन किया। माता सीता के पिता जनक के रूप में धनंजय सिंह सह पत्नी अंजू सिंह व प्रभु राम के पिता के रूप में कामता दुबे और माता कौशल्या के रूप में सुधा देवी ने रस्म की अदायगी की। जयमाला के बाद भंडारे का दौर चला। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्थापक के रूप पिटू सोनी, कृष्णा लाल, संतोष सिंह,मंटू मेहता आदि ने व्यवस्था की। विवाह महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी