इंटक के जिलाध्यक्ष बने मुकेश, हुआ स्वागत

संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेवारी ईमानदारी से निभाएं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर सिंह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:11 PM (IST)
इंटक के जिलाध्यक्ष बने मुकेश, हुआ स्वागत
इंटक के जिलाध्यक्ष बने मुकेश, हुआ स्वागत

संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेवारी ईमानदारी से निभाएं

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर सिंह

नियुक्त किया है जिलाध्यक्ष

फोटो : 08 डालपी 06

कैप्शन : इंटक के प्रभारी को गुलदस्ता भेंट करते बायें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह। संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने मुकेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा है। इंटक के जिला प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बुधवार को परिसदन में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह से ईमानदारीपूर्वक दायित्व निर्वाह करने की बात कही। अविलंब जिला कमेटी गठित कर पलामू जिला में श्रमिकों की आवाज बुलंद करने की हिदायत दी। एआईसीसी के सदस्य सह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि इंटक श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रयास को जारी रखता है। झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि मेहनत व लगन से कम करने से श्रमिकों का हित होगा। युवा इंटक के प्रदेश सचिव अमित पांडेय कहा कि केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों निपटने के लिए इंटक को श्रमिकों के साथ मिलकर संघर्ष के लिए संगठन को तैयार करना होगा। मौके पर झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाशीष पांडेय, पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनंदन प्रसाद, पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कुश सिंह, पलामू जिला युवा इंटक के अध्यक्ष शशांक सुमन, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हर्ष साहनी, पांकी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह सूर्यांश प्रताप सिंह, राजीव कुमार सिंह, मणिकांत सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी