पेज चार..सतबरवा में महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

ब्रह्म स्थान पर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हो रहा है आयोजन उमड़े श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:43 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:43 PM (IST)
पेज चार..सतबरवा में महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा
पेज चार..सतबरवा में महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

ब्रह्म स्थान पर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हो रहा है आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

कलश यात्रा में शामिल हुए युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी भी

संवाद सूत्र, सतबरवा (पलामू) : सतबरवा ब्रह्म बाबा स्थान के पास श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ले सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने मुख्य यह्मजमान अनिल कुमार को कलश सौंपकर इसका शुभारंभ किया। जल यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर पुराना बस स्टैंड , क्रांति चौक ,महावीर चौक बाजार, अमला टोली सतबरवा, होते हुए रामघाट पहुंची। यहां मलय नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भर कर कुम्हार टोला ,दुलसुलमा, मुरमा मलय नहर होते यज्ञ स्थल पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। महायज्ञ जल यात्रा में यज्ञ के आयोजनकर्ता श्याम देव दास उर्फ नागाजी,भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी अवधेश सिंह चेरो, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, मेदिनीनगर विधायक के सतबरवा प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा ,अजय उरांव चंचल यादव, भोला मेहता ,अनुज चंद्रवंशी, मुखिया ब्रहम देव सिंह,अरूण जायसवाल, यज्ञ समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह कोषा अध्यक्ष प्रमोद सिंह सचिव राजू सिंह सदस्य ज्वाला सिंह लाला सिंह रंग बहादुर सिंह ,अरविद सिंह, मनोज सिंह ,अजय कुमार ,बृजभान सिंह, नंदू सिंह, मनोज सिंह, रविदर सिंह ,प्रवीण सिंह ,बीनू सिंह ,अखिलेश सिंह, अनिल सिंह, सीताराम सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। । इस यज्ञ के अवसर पर बक्सर ,काशी, अयोध्या, वृंदावन चित्रकूट तथा समस्त तीर्थों से संत महात्मा ,नागा साधुओं का आगमन होगा तथा विद्वानों के द्वारा प्रवचन ,शास्त्रार्थ, रासलीला का आयोजन किया गया है। साथ ही मनोरंजन के लिए झूला के अलावे कई और कार्यक्रम संचालित है।

chat bot
आपका साथी