डा. अंबेडकर के आदर्शो पर चलने का लें संकल्प

लीड----------------- जिले कई राजनीतिक दल व संगठनों ने पुण्यतिथि पर संविधान निर्माता को किया य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM (IST)
डा. अंबेडकर के आदर्शो पर चलने का लें संकल्प
डा. अंबेडकर के आदर्शो पर चलने का लें संकल्प

लीड-----------------

जिले कई राजनीतिक दल व संगठनों ने पुण्यतिथि पर संविधान निर्माता को किया याद, दी श्रद्धांजलि

जाटी, मेदिनीनगर (पलामू ) : पलामू जिले में भारतीय संविधान के निर्माता व महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। इसे लेकर सोमवार को स्थानीय कल्याण छात्रावास व अंबेडकर पार्क में कई राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों ने संविधान निर्माता डा भीम राव अबेंडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

बाक्स: बाबा साहेब मानव नहीं महामानव थे: उदय

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने कल्याण छात्रावास में स्थापित डा भीवराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मौके पर उदय ने कहा कि बाबा साहेब मानव नहीं महामानव थे। उन्होंने संविधान लिखकर दलितों को हक-अधिकार दिलाया। समाज को उनके आदर्श व सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। मौके पर शिव नारायण ने डा अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रभात कुमार , नन्हक सिंह,प्रवीण कुमार,अमरजीत रवि,यशवंत कुमार,अरविद कुमार,घनश्याम पासवान, राजेंद्र पाल,बबन कुमार,राम नरेश महतो,दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

बाक्स:

झामुमो ने मनाई डा अंबेडकर की पुण्यतिथि मेदिनीनगर (पलामू) : संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर लोगों के लिए आदर्श हैं। उन्होंने भारत देश के लिए एक सशक्त संविधान की रचना की। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा ने कही। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले झामुमो के नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में झामुमो के कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, वीरेंद्र पासवान, कमाल खां, नवीन सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अनुराग सिंह, चंदन सिन्हा, भरत राम, मनोज सहाय, संजय तिवारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी