कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता विरोधी दलों की आवाज दबा र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:08 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:08 PM (IST)
कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, फूंका केंद्र सरकार का पुतला
कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता

विरोधी दलों की आवाज दबा रही है केद्र की मोदी सरकार : पाठक

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): केंद्र सरकार द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित महंगाई हटाओ रैली कार्यक्रम की नहीं देने पर पलामू जिला कांग्रेस ने शुक्रवार को मार्च निकाल कर अपना विरोध जताया है। इससे पहले कांग्रेस भवन से निकला मार्च छह मुहान पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कार्यक्रम रद कर दिया है। मोदी सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की आवाज हमेशा बुलंद रही है। यह आगे भी जारी रहेगा। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पूरे जिला में सफलतापूर्वक जन जागरण अभियान चलाया गया है। मोदी सरकार ने असंवैधानिक रूप से सांसदों को शीतकालीन सत्र से निलंबित किया। कहा कि केंद्र सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए 12 दिसंबर को महंगाई हटाओ रैली अब जयपुर में आयोजित की जाएगी। मौके पर श्रीकांत तिवारी, चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद तिवारी, रामाशीष पांडे, शमीम अहमद राइन, सुधीर चंद्रवंशी, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, रूद्र शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, हर्ष साहनी अरविद पासवान, गणेश रवि, इमरान सिद्दिकी, उर्मिला कुंवर, विनोद पाठक, राजेश चौरसिया, भृगुनाथ सिंह, अशोक पासवान, चितामणि देशमुख, ऋतुराज अग्रवाल, मुकेश सिंह, शैलेश सिंह, अरविद अग्रवाल, रिजवान खान, कुश कुमार, सिद्धनाथ गुप्ता, नवल पांडे, रिकू सिंह, देवांश शुक्ला, मणिकांत सिंह, सागर दास, नंदकिशोर मिश्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी