सांसदों की बातों को अनसुनी कर रही केंद्र सरकार

अब 31 तक चलेगा कांग्रेस का जनजागरण अभियान हुई सभा कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीकांत तिवारी ने कें

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:26 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:26 PM (IST)
सांसदों की बातों को अनसुनी कर रही केंद्र सरकार
सांसदों की बातों को अनसुनी कर रही केंद्र सरकार

अब 31 तक चलेगा कांग्रेस का जनजागरण अभियान, हुई सभा

कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीकांत तिवारी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना कैप्शन: संबोधित करते कांग्रेसी नेता

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) :केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही की सभी हदें पार कर गई है। देश की यह पहली ऐसी सरकार है जो न तो सांसदों की सुनती है ओर ना ही सदन की। यह बातें कार्यक्रम प्रभारी श्रीकांत तिवारी ने कही है। वे गुरूवार को छह मुहान पर कांग्रेस के जनजागरण अभियान के तहत आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब-जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में समूचा विपक्ष कमरतोड़ महंगाई, बेतहाशा बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था, किसान मजदूरों की पीड़ा व दलित आदिवासियों, पिछड़ोंव अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन के महत्वपूर्ण मुद्दे उठा कर बहस कराना चाहता है तो मोदी सरकार षड़यंत्र के तहत संदन को खुद ही नहीं चलने देती। कहा कि आज कमरतोड़ महंगाई देश के हरेक व्यक्ति के लिए एक गंभीर संकट है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर लोगों को लगातार बताने का काम कर रही है। इस क्रम लोगों में केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश साफ तौर पर दिख रहा है। बताया कि जनजागरण अभियान अब 31 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, रामाशीष पांडे , शमीम अहमद राइन, सुधीर चंद्रवंशी, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी, रूद्र शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, हर्ष साहनी, अरविद पासवान, गणेश रवि, इमरान सिद्दिकी, उर्मिला कुंवर, विनोद पाठक, राजेश चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी