विहिप -बजरंगदल का शौर्य संचलन दिवस 14 को

विहिप व बजरंग दल की बैठक कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर हि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:16 PM (IST)
विहिप -बजरंगदल का शौर्य संचलन दिवस 14 को
विहिप -बजरंगदल का शौर्य संचलन दिवस 14 को

विहिप व बजरंग दल की बैठक कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर, हिंदू समाज को है गर्व : दामोदर दास

फोटो: 02 डीजीजे 02

कैप्शन: बैठक में शामिल विहिप व बजरंग दल की बैठक में शामिल लोग संवाद सूत्र, हैदरनगर(पलामू): बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में गुरूवार को विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई। इसका शुभारंभ श्रीराम व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विश्व शांति के लिए बैठक में श्रीराम विजय महामंत्र व ॐ का जाप किया। बैठक में 14 दिसंबर को गीता दिवस के दिन शौर्य संचालन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। जिला के पदाधिकारियों ने विहिप व बजरंग दल के सदस्यों को शौर्य संचालन दिवस की विस्तृत जानकारी दी। सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की गई। जिला संयोजक संदीप दास ने कहा कि डालटनगंज के संस्कृति विद्यालय में शौर्य संचालन दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण चल रहा है। कोरोना महामारी के कारण राम मंदिर निर्माण की खुशी हम सब जाहिर नहीं कर पाए थे। विहिप के जिला मंत्री दामोदर दास ने कहा कि शौर्य संचालन दिवस के दिन पर हिदू समाज को गर्व करना चाहिए। भारत माता की स्मिता, भारतीय सभ्यता, अपनी धर्म-संस्कृति, मठ-मंदिर, गऊ माता की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। बैठक में विहिप के जिला नगर पदाधिकारी विवेक चौबे, पाटन प्रखंड अध्यक्ष राम रत्न जी, संजय प्रजापति, गोरक्षा प्रमुख लोकेश राणा, हैदरनगर विहिप प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,डा अजय जायसवाल, पिटू सोनी, आशीष मोदनवाल आदि बड़ी संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी