ेएक साल की बेटी साथ महिला ने लगाई फांसी

पलामू में लीड गढ़वा में नहीं पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा की गांव की घटना फोट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:32 PM (IST)
ेएक साल की बेटी साथ महिला ने लगाई फांसी
ेएक साल की बेटी साथ महिला ने लगाई फांसी

पलामू में लीड

गढ़वा में नहीं

पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा की गांव की घटना फोटो : 30 डालपी 11

कैप्शन : सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में मृतका के स्वजनों से पूछताछ करते दाएं एसडीपीओ के विजय शंकर। संवाद सूत्र, सतबरवा (पलामू ) : सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदा गांव में एक महिला ने अपनी एक साल की बच्ची के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 25 वर्षीया लाखो देवी रबदा गांव निवासी जीतन सिंह की पत्नी थी। बताया जाता है कि वह अपनी एक वर्षीय पुत्री टहली कुमारी को साथ लेकर फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना सोमवार शाम की है। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस स्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के गले में रस्सी के निशान हैं। बताया जाता है कि मां ने पहले अपनी बच्ची का रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद स्वयं लैलून की रस्सी घर की कंडी में बांधकर फांसी लगाकर झूल गई। मृतक लाखो की मां व बगल की दो औरतों ने रस्सी को काटकर शव को उतारा। इसके बाद कई ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना सतबरवा थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार दोनों मां व बेटी के शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई है। समाचार लिखे जाने मृतका के पति जीतन सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। इधर आईपीएस सह मेदिनीनगर के एसडीपीओ के. विजय शंकर घटनास्थल पर पहुंचे। वे मृतका की मां व घर के अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की।

chat bot
आपका साथी