धान क्रय घोटले की जांच को की मांग को ले धरना

सीबीआई जांच की मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना जिले में धान की खरीदारी में हु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:37 PM (IST)
धान क्रय घोटले की जांच को की मांग को ले धरना
धान क्रय घोटले की जांच को की मांग को ले धरना

सीबीआई जांच की मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना जिले में धान की खरीदारी में हुआ है घोटाला, सरकार ने ले गंभीरता से

फोटो 29डालपी 23

कैप्शन: धरना कार्यक्रम में उपस्थित आजसू पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू): आजसू पार्टी की पलामू जिला इकाई ने सोमवार को जिले के धान क्रय घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर समाहरणालय परिसर में धरना दिया है। मौके पर आजसू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जांच की मांग को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महाधरना में पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि धान क्रय घोटाला पलामू की जनता पर कलंक है। आजसू पार्टी ने एक वर्ष पूर्व ही इस घोटाले की जांच की मांग कर रही थी। अब जब पानी सर से ऊपर आने लगा। साथ ही कई सफेदपोशों के साथ प्रशासन का चेहरा बेनकाब होने लगा। आजसू नेता इम्तेयाज अहमद नज्मी ने कहा कि घोटाले बाजों ने पलामू के गरीब किसानों का खून चूसने का काम किया है। पार्टी के केन्द्रीय नेता शंकर विश्वकर्मा ने कहा कि पलामू से शुरू हुए इस घोटाले की गूंज राजधानी तक पहुंचेगी। इसके बाद सरकार को अपना चेहरा बचाना भी मुश्किल हो जाएगा। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विकेश शुक्ला ने सरकार धान क्रय घोटाले के सीबीआई से जांच की अनुशंसा करने की मांग की है। कार्यक्रम को केन्द्रीय सदस्य दीपक शर्मा, वरीय नेता विजय मेहता, आजसू छात्र संघ के जिला संयोजक राहुल मिश्राअल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकमल खां, केन्द्रीय सचिव पंकज तिवारी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर विमलेश पाठक, लवकेश सिंह, तुलसी शुक्ला, राजेन्द्र सोनी, दीपू चौरसिया, वसीम खां, रामचंद्र सिंह, हेमंत सिह, संजू सिंह, अरविद सिंह, पंकज चंद्रवंशी, बिरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, सिद्धांत, अभिषेख राज, संतोष मेहता, शैलेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार बनपर आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी