पंचायत चुनाव जल्द कराए सरकार : विधायक

लीड---------- पंडवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना कैप्शन धरन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:48 PM (IST)
पंचायत चुनाव जल्द कराए सरकार : विधायक
पंचायत चुनाव जल्द कराए सरकार : विधायक

लीड----------

पंडवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

कैप्शन: धरना पर बैठी छतरपुर पाटन विधायक पुष्पा देवी व अन्य।

संवाद सूत्र, पंडवा (पलामू): राज्य सरकार के 23 महीने के कार्यकाल में शून्य विकास हुआ है। जनता त्रस्त है। नौकरशाह मस्त हैं। उक्त बातें छतरपुर- पाटन विधायक पुष्पा देवी ने कही। वे शनिवार को पंडवा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित भाजपा के धरना को संबोधित कर रही थीं। कहा कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव कराने में अक्षम साबित हो रही है। गांवों का विकास बाधित है। इसलिए सरकार जल्द पंचायत चुनाव कराए। हेमंत सरकार चुनाव कराने से डर रही है।

सरकार बनने से पहले हेमंत सोरेन हर वर्ष लाखों लोगों को रोजगार देने की बात करते थे। अभी लाठी भंजवा रहें हैं। कहा कि सरकार लुट खसोट कर चल रही है। पारा शिक्षकों को तीन माह में स्थाई करने कि बात कहने वाले हेमंत उनकी सरकार बनने के बाद चुप क्यों हैं। पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि सरकार बने दो वर्ष होने को है। जनता को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। भाजपा के मुख्यमंत्री जनसंवाद से लोगों की समस्या जल्द हल हो जाती थी। इसे बंद कर देने से जनता परेशान हैं। भाजपा सरकार में शुन्य आतंकवाद था। मौके पर भाजपा मंडल ने पंडवा के बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। मौके पर पंडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष यमुना सिंह, महामंत्री निरंजन प्रसाद, वशिष्ठ मेहता, अशोक तिवारी, राकेश पांडेय,अभय मिश्रा, बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, मेघनाथ मेहता, सत्येंद्र मेहता,विशुनदेव यादव, रामाकांत मेहता,क्युम अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी