ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : जयंत

लीड के आसपास भंडार मे स्व.मास्टर वत्सल दुबे स्मृति एक दिनी कबड़्ी टूर्नामेंट का आयोजन 9

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 07:14 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : जयंत
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : जयंत

लीड के आसपास

भंडार मे स्व.मास्टर वत्सल दुबे स्मृति एक दिनी कबड़्ी टूर्नामेंट का आयोजन

9वीं और 10वीं की छात्राएं टूर्नामेट में हुईं शामिल, मिला पुरस्कार फोटो: 21 डीजीजेएम 02

कैप्शन : भंडार बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में कबड्डी टूर्नामेंट खेलती विद्यालय की छात्राएं संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) : प्रखंड के भंडार बालिका उच्च विद्यालय मैदान पर रविवार को स्वर्गीय मास्टर वत्सल दुबे स्मृति बालिका कबड्डी व क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग वर्ग 9 व 10 की छात्राएं कबड्डी खेल प्रतियोगिता में शामिल हुईं। छात्रों के बीच क्रिकेट टुर्नामेंट खेला गया। दोनों टीम के विजेता को 1100 रूपए व उप विजेता को 561 रुपए प्रदान किए गए। दोनों टीम के कप्तान व मैन ऑफ द मैच को ट्राफी प्रदान किया गया। अन्य सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सभी विजेता टीम के कप्तान को स्व.वत्सल दुबे के पिता अधीक्षण अभियंता जयंत कुमार दुबे व चाचा जितेंद्र कुमार दुबे के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर जयंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है प्रेरित करते हुए प्रतिभा को मंजिल तक पहुंचाने की। उनका प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान किया जाए। जितेंद्र ने कहा कि स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में किए जाते रहेंगे। मालूम हो कि हो कि क्रिकेट व कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन पौत्र स्व. मास्टर वत्सल दुबे की स्मृति में सेवानिवृत्त अभियंता रामचंद्र दुबे ने किया। इससे पूर्व शनिवार को विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विद्यालय की 229 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 24 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का अंतिम चयन किया गया था। इनमें टाप तीन को नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन में विद्यालय के प्राचार्य अमरेश कुमार दुबे, रघुनाथ दुबे, विजय कुमार पांडेय, राजमणि मिश्रा, जितेंद्र कुमार दुबे, धर्मेंद्र दुबे, ऋषिकेश दुबे, कृपा शंकर दुबे, नीतीश दुबे , सूरज दुबे, अमन दुबे सहित कई लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी