मोहम्मदगंज व हैदरनगर में ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना

रांची-सासाराम इंटरसिटी और गरीब रथ ट्रेन के ठहराव की मांग किसान ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 06:51 PM (IST)
मोहम्मदगंज व हैदरनगर में ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना
मोहम्मदगंज व हैदरनगर में ट्रेनों के ठहराव को लेकर धरना

रांची-सासाराम इंटरसिटी और गरीब रथ ट्रेन के ठहराव की मांग

किसान ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मोहम्मदगंज स्टेशन पर दिया धरना

फोटो: 13 डीजीजेएम 12

संवाद सूत्र, मोहम्मदगंज (पलामू): मोहम्मदगंज व हैदरनगर में रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस व गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर किसान ब्रिगेड ने शनिवार को मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन परिसर में सत्याग्रह किया। इसकी अध्यक्षता डा अलखदेव रजवार व संचालन सच्चिदानंद सिंह ने किया। वक्ताओं ने डेहरी ऑन सोन -बरवाडीह रेलखंड में चलने वाली 08635/08636 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस प 02847/02848 रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज और हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव की मांग की। कहा कि रेल प्रशासन इस क्षेत्र के लोगो के साथ अन्याय कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। किसान ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल डा संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि,मजदूरी पर निर्भर क्षेत्र है। यहाँ के लोगो को इलाज के लिए,रांची, दिल्ली जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहम्मदगंज स्टेशन से मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र के अलावा गढ़वा जिला के कांडी, भवनाथपुर, मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो गांव के लोगों का रेल हेड है। इस क्षेत्र के लोग आवागमन के लिए रेल सुविधा पर निर्भर है। कहा कि उक्त ट्रेनों के ठहराव नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन होगा। सत्याग्रह कार्यक्रम को भुनेश सिंह,मनोज शर्मा,गोपाल प्रजापति,कौशलेंद्र शर्मा, कपिलदेव नारायण सिंह,जितेन्द्र पासवान,अर्जुन यादव,शिवपूजन सिंह,शिवनारायण मेहता,पूर्व सैनिक सुधीर कुमार सिंह,गढ़वा जिला के मुखिया नीरज कु सिंह, मुन्ना ठाकुर आदि ने संबोधित किया। मौके पर काफी संख्या लोग उपस्थित थे। सत्याग्रह के बाद कर्नल डा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रेन के ठहराव समेत रेल समस्या से जुड़े 8 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सत्याग्रह स्थल पर मौजूद सीटीआई आरपी तिवारी को ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी