शांति और सद्भावना का फैलाएं संदेश

ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सछ्वावना भवन का हुआ उद्घाटन फोटो 28 डीजीजेएम 13 व 14 कैप्शन दी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:57 PM (IST)
शांति और सद्भावना का फैलाएं संदेश
शांति और सद्भावना का फैलाएं संदेश

ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सछ्वावना भवन का हुआ उद्घाटन फोटो : 28 डीजीजेएम 13 व 14

कैप्शन : दीप प्रज्वलित कर समारोह कार्यक्रम की शुरुआत करते बीच में पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव।

कैप्शन : वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से संबोधित करते पलामू के आयुक्त जटाशंकर चौधरी। संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : प्रजापिता ब्रह्ममाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के इकाई सछ्वावना भवन जपला का उदघाटन गुरुवार को किया गया। एसडीओ कमलेश्वर नारायण, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, नगर अध्यक्ष शशि कुमार, भाजपा के वरिष्ट नेता ललन कुमार सिंह ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित व नारियल फोड़कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कंचन दीदी, मीरा दीदी, नीलम दीदी, रामश्लोक भाई, पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम, सांसद प्रतिनिधि श्रवण कुमार अग्रवाल, बीके धीरज, बीके नीरज, लोकनाथ केशरी, अजित अग्रवाल, बीके पूनम, बीके नम्रता, अमर गुप्ता, आदि सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे। भवन के सभाकक्ष में एक समारोह आयोजित की गई। इस दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की महत्ता पर विस्तृत डाला गया। पलामू के आयुक्त जटाशंकर चौधरी इस भवन के उदघाटन सत्र में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कहा कि यह संस्था का जो भवन है वह आने वाला समय में प्रेम, सद्भाव व शांति का संदेश फैलाएगा। ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना के उद्देश्य से यह सछ्वावना भवन काफी सहायक होगा। राजयोगिनी कंचन दीदी ने जीवन की मूल्यों पर चर्चा की। परमात्मा के दिव्य गुणों का बखान किया। कहा कि यह भवन ब्रह्माकुमारी की सेवाओं के लिए है। यह आध्यात्मिक चेतना का एक बड़ा केंद्र बनेगा। पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि यह संस्थान का सामाजिक व आध्यात्मिक कार्य में सराहनीय योगदान है। उन्होंने इस संस्था को एक कदम आगे बढ़कर सहयोग करने की बात कही है। नपं अध्यक्ष शशि कुमार ने समाज मे फैली गलत धारणा को दूर करने के लिए ईश्वर को एक मानकर उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।

chat bot
आपका साथी