सहायक पुलिस कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय

सहायक पुलिस के स्वजनों ने किया प्रदर्शन. डीसी कार्यालय पर धरना अपनी मांगों को लेकर पिछले कई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:42 PM (IST)
सहायक पुलिस कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय
सहायक पुलिस कर्मियों के साथ हो रहा अन्याय

सहायक पुलिस के स्वजनों ने किया प्रदर्शन. डीसी कार्यालय पर धरना

अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं पुलिसकर्मी संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू में कार्यरत सहायक पुलिस कर्मचारियों के स्वजनों ने गुरूवार को कचहरी परिसर में धरना दिया व प्रदर्शन किया। इस में सरकार विरोधी नारे लगाए गए। इससे पहले छह मुहान से जुलूस निकालकर कचहरी स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। धरना के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया। धरना में सहायक पुलिसकर्मी के स्वजन महेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार को तत्काल जवानों से वार्ता कर उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। आंदोलन समाप्त कराकर ड्यूटी पर भेजे। पिछली सरकार में इनकी बहाली हुई थी। इनके भविष्य को बर्बाद करने की साजिश की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस साजिश को समाप्त कर जवानों का भविष्य को बर्बाद होने से बचाएं। कई स्वजनों ने कहा कि झारखंड आज 20 वर्ष का नौजवान बन चुका है। बावजूद यहां के पढ़े-लिखे युवा नियम-नियामावली के फेर में पड़कर बुढ़े हो चले हैं। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली पुलिस की तमाम प्रक्रियों को पूर्ण करते हुए की गई है। धरना को शत्रुधन कुमार शत्रु,पपलू दुबे ,निर्मला कुमारी आदि ने भी संबोधित किया। मालूम हो कि मांगों को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले कई दिनों से अनिश्चतकालीन आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों के समर्थन में उनके स्वजनों ने यहां प्रदर्शन किया।

मौके पर दीपक कुमार, बृजमोहन राम, सुनील पासवान, सत्येंद्र पासवान, रामेश्वर साहू, प्रभु साव, कौशल किशोर, गुलशन कुमार, अनुज कुमार, सीएस कुमार यादव, धनंजय पासवान, महेंद्र कुमार साह,राजमति देवी,चंद्रावती, रामसतिया देवी,सरिता देवी, सोनाली देवी, कमला देवी, निधि देवी, मुनिया देवी,रजमनिया देवी, काजल देवी, मीना देवी,अनिता देवी,अंनिता देवी,संध्या देवी समेत सहायक पुलिस के अभिभावक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी